प्रकरण के अनुसार कोटड़ी थाना सर्किल में मोबाइल कम्पनी के टावर पर चौकीदारी करने वाला एक व्यक्ति बाहर गया था। पीछे उसकी पत्नी और बच्चे टपरी में रह रहे थे। 14 मई 2013 की रात को दरवाजा खटखटाने पर महिला ने दरवाजा खोला। तीन जने जबरन टपरी में घुस गए। दरवाजे से टकराने से महिला के चोट आई। इस दौरान तीन जनों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया।