6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजपूत समाज के 41 जोड़े बने हमसफर,  लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 20 Nov 2018, 1:55 AM IST

mass marrige in bhilwara

mass marrige in bhilwara

रायपुर।

खेमाणा ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित सतीमाता स्थल पर राजपूत समाज का 5वां सामूहिक विवाह सम्मेलन सतीमाता ट्रस्ट खेमाणा द्वारा आयोजित किया गया। सम्मेलन में 41 जोड़ों का विवाह परंपरागत रीति रिवाज से अग्नि की साक्षी में सात फेरों के साथ सम्पन्न हुआ।

सतीमाता ट्रस्टी व करणी सेना के संरक्षक गणपतसिंह केमुणिया, नान्दशा जागीर सरपंच भैरुसिंह चुण्डावत व रघुवीर सिंह जोगरास ने बताया कि मितव्ययता, एकता, शिक्षा, संस्कार, सेवा, समर्पण आदि उद्देश्यों को पूरा करने के लिए यह आयोजन किया जाता है। हजारों राजपूत समाज के महिला-पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतनसिंह जैतसिंह गुढा थे। अध्यक्षता पर्वतसिंह, विशिष्ट अतिथि शंकरसिंह तिरोली, अरविंद कंवर आमेट थे। पुजारी फतह सिंह, कानसिंह, नेपाल सिंह, महावीरसिंह, जगदीश सिंह सहित हजारों की संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। संचालन डॉ. अनिता राठौड़ ने किया। इस मौके पर भामाशाहों का सम्मान किया गया।

जोगणिया माताजी के लापसी चावल का भोग
मांडलगढ़. देव उठनी एकादशी के अवसर पर जोगणिया माताजी का विशेष शृंगार, पूजा एवं मांगलिक लापसी चावल का भोग लगाकर भक्तों में वितरण किया गया। जोगणिया माता शक्तिपीठ विकास एवं प्रबन्ध संस्थान ने परंपरा शुरू की। यह जानकारी विकास संस्थान के सत्यनारायण जोशी ने दी ।