26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलक्टर को दिया ज्ञापन: सोलह भाजपा पार्षद फिर आए नगर परिषद सभापति के विरोध में

पार्षदों ने सरकारी योजनाओं में हुए खर्च और जनता को मिले फायदे की जांच की मांग की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 3 Jul 2018, 5:55 PM IST

Memorandum given to the Collector in bhilwara

Memorandum given to the Collector in bhilwara

भीलवाड़ा।

नगर परिषद में चल रहे विवाद में अब भाजपा के ही उपसभापति सहित 16 पार्षदों ने फिर जिला कलक्टर का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने सभापति ललिता समदानी पर मनमानी का आरोप लगाया है। पार्षदों ने सरकारी योजनाओं में हुए खर्च और जनता को मिले फायदे की जांच की मांग की।

READ: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: चार जुलाई से तीन दिन जयपुर नहीं, अजमेर तक ही जाएंगी ट्रेनें, फुलेरा में चलेगा यार्ड अपग्रेडेशन कार्य

साथ ही बताया कि नगर परिषद में लोगों से मनमर्जी से पैसा लिया जा रहा है, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे नगर परिषद में कई विकास के काम रूके है। इस बारे में पहले भी शिकायत की थी लेकिन समाधान नहीं हुआ है।

READ: कॉलेजों में मूल दस्तावेजों की जांच कराने की अंतिम तिथि कल

इस मौके पर उपसभापति मुकेश शर्मा के अलावा पार्षद दीपिकाकंवर, उषा शर्मा, प्रतिभा माली, नागेंद्रसिंह राव, गोपाल तेली, द्वारकाप्रसाद कोली, विजयकुमार लढ़ा, राजेंद्र पोरवाल, पीयूष कुमार डाड, मंजूदेवी चेचाणी, रमा शर्मा, राधेश्याम सोमानी, हीरालाल माली, पिंकीकंवर व गणपत पारीक मौजूद थे।


अक्षयपात्र का 51 स्कूलों में मिड डे मील सप्लाई का दूसरा चरण शुरू

भीलवाड़ा. अक्षयपात्र फाउंडेशन केन्द्रीयकृत रसोईघर ने सोमवार से शहरी क्षेत्र की 83 सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक के करीब 9 हजार बच्चों को मिड-डे मील के तहत पोषाहार सप्लाई किया। अक्षयपात्र द्वारा पहले चरण में 32 स्कूलों में गत 23 अप्रेल से ही 5 हजार 17 बच्चों को मिड-डे मील का पका पकाया पोषाहार सप्लाई कर रहा था। इसके सफल संचालन के बाद दूसरे चरण में शेष रहे 51 विद्यालयों में अक्षयपात्र ने 2 जुलाई से पका-पकाया पोषाहार उक्त स्कूलों में पहुंचाया।

गेन्दलिया में हर्षोल्लास से हुआ योजना काा शुभारम्भ

गेन्दलिया. कस्बे में स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय गेन्दलिया में योजना का शुभारम्भ सरपंच भगवानालाल कुम्हार, जीएसएस अध्यक्ष गोपाल तिवाड़ी ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गांव में रैली निकाल कर ग्रामीणो को राज्य सरकार की अन्नपूर्णा दुग्ध योजना के साथ ही अपने बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने का सदेंश दिया।

इसी तरह आमा ,सुठेपा, पीपली, रेणवास सहित क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में अन्नपूर्णा दुग्ध योजना का शुभारम्भ हर्षोल्लास के साथ हुआ। प्रधानाचार्य नंदलाल शर्मा गेन्दलिया, बंशीलाल कीर सुठेपा, सरोजना व्यास पीपली प्रधाचार्य ने बच्चों को दूध से होने वाले शारीरिक, मानसिक लाभ के बारे में जानकारी दी। इस अवसर अर्जुनसिंह राणावत, युवा अध्यक्ष सुनील शर्मा, जयसिंह राणावत आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग