भीलवाड़ा. विद्युत थाना पुलिस ने बिजली चोरी करने के आरोप में दौलतखेड़ा (चित्तौडग़ढ़) निवासी कालूसिंह को मंगलवर को गिरफ्तार किया। माण्डल विजिलेंस के तत्कालीन सहायक अभियंता अनुप कुमार सोनी ने मंगरोप थाना क्षेत्र के दर्री गांव में कालूसिंह को बिजली चोरी करते पकड़ा था।उसके खिलाफ जुर्माना बनाया गया था। उसने जुर्माना जमा नहीं करवाया। इस पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।