8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केवल कागजी आदेश साबीत हो रहे

शहर के चिन्हित क्षेत्रों में सख्त निषेधाज्ञा लागू
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 26 Aug 2020, 1:02 AM IST

Only paper orders are being sold in bhilwara

Only paper orders are being sold in bhilwara

भीलवाड़ा।
उपखण्ड मजिस्टे्रट आईएएस (प्रशिक्षु) धायगुडे स्नेहल ने आदेश जारी कर भीलवाडा शहर के विभिन्न चिन्हित क्षेत्रों में जीरो मोबिलिटी कंटेनमेंट एरिया घोषित कर सख्त निषेधाज्ञा लागू की है। आदेश के अनुसार प्रतापनगर थाना सर्किल के पारसनाथ सोसायटी क्षेत्र, आजादनगर, बापूनगर, बसन्त विहार व गांधीनगर क्षेत्र। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के संजय कॉलोनी, आरके कॉलोनी, बीएसएल आवास कॉलोनी, आरसी व्यास कॉलोनी, जैन मंदिर, भीमगंज थाना क्षेत्र के आदर्शनगर, तिलकनगर, धानमंडी, पंचमुखी रोड तक चिन्हित क्षेत्र में सख्त निषेधाज्ञा लागू की है।
शहर के कुछ क्षेत्रों से निषेधाज्ञा हटाई
एक अन्य आदेश में सुभाषनगर थाना क्षेत्र के आरके-आरसी व्यास कॉलोनी, थाना भीमगंज के नागौरी गार्डन में लगाई गई सख्त निषेधाज्ञा को हटा दिया है।
.................
पथरी रोग शिविर में 49 रोगी लाभान्वित
भीलवाड़ा . गणेश उत्सव प्रबन्ध सेवा समिति की ओर से होम्योपेथिक अस्पताल महात्मा गांधी परिसर में लगाए गए शिविर में 49 रोगी लाभान्वित हुए। रोगियों की बिना ऑपरेशन से पथरी को होम्योपैथिक दवाईयाँ से निकालने के लिए दवा दी गई। समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी ने बताया कि शिविर में डॉ. किरण शर्मा ने रोगियों को परामर्श दिया।