लोगों का कहना है कि पैंथर आए दिन बाड़े में घुस जाता है और मवेशियों का शिकार कर लेता है। वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी राजेन्द्र सिंह खींची का कहना है कि भादसी एवं केमरिया गांव राजसमन्द जिले की सीमा से सटे हैं। रावली जंगल होने से पैंथर आते-जाते रहते हैं। सोमवार को भी केमरिया गांव में पैंथर आया है। वन विभाग की टीम मौके पर भेजी है।