
Pi Summer camp starts from 14 may in bhilwara
भीलवाड़ा।
पत्रिका इन एजुकेशन (पाई) की ओर से गर्मियों की छुट्टियों में कुछ नया सीखने के लिए आयोजित समर स्कूल का आगाज 14 मई को होगा।
समर कैंप रोडवेज बस स्टैंड के पास श्री वद्र्धमान स्कूल परिसर में शुरू होगा। गर्मियों की छुट्टियों के उपयोग के साथ कुछ नया सीखने के लिए समर स्कूल उपयोगी साबित होगा। समर कैम्प में हर आयु वर्ग के लिए विभिन्न कोर्स उपलब्ध होंगे।
इसमें भाग लेने के लिए प्रतिभागी अपना पंजीयन कराकर स्थान सुनिश्चित कर सकते हैं। कैम्प में शहर की जानी मानी फैकल्टी विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण देंगी। कैम्प में 4 साल के बच्चों से लेकर सभी के लिए इनोवेटिक आइडिया के साथ नया सीखने का अवसर है।
READ: पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने पत्रिका डॉट काम की खबर को रिट्वीट करते हुए लिखा यह घटना मानवता के लिए शर्मनाक
ये होंगे प्रमुख कोर्स
समर स्कूल में स्पोकन इंग्लिश, अबेकस, व्यक्तित्व विकास, राजस्थानी, सालसा सहित विभिन्न डांस, ज्योतिष , एंकरिंग, सिंगिंग, मेहंदी, जुट एम्ब्रोडरी, वैदिक गणित, गिटार, कूकिंग, फायरलेस कूकिंग, इन्टीरियर डिजाइनिंग, विभिन्न कम्प्यूटर कोर्स सहित अन्य कई कोर्स होंगे। अधिक जानकारी के लिए 79768-03856 पर संपर्क कर सकते हैं।
जल्द शुरू होंगे पंजीयन
पत्रिका इन एजुकेशन (पाई) के समर कैम्प में भाग लेने के लिए पंजीयन शीघ्र ही शुरू होंगे। यहां कैम्प में भीलवाड़ा की प्रमुख फैकल्टी प्रशिक्षण व ज्ञान बांटेंगे। पंजीयन शीघ्र ही शुरू होंगे। इसमें हर उम्र वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।
गर्मी की छुट्टियों कों बनाएं यादगार
गर्मियों की छुट्टियों के उपयोग के साथ कुछ नया सीखने के लिए समर स्कूल उपयोगी साबित होगा। समर कैम्प में हर आयु वर्ग के लिए विभिन्न कोर्स उपलब्ध होंगे। इसके लिए आप कुछ नया सीखकर छुट्टियों को यादगार व उपयोगी बना सकतें है।
Published on:
03 May 2018 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
