सवाईपुर के किसान सुखदेव कुमावत बताते है कि काला सोना ( अफीम ) की फसल की देखरेख के लिए अब किसान सावचेत हो गया है, उसने अफीम की फसल को शीतलहर से बचाने के लिए खेतों में बांस बैरसिया बांधना शुरू कर दिया है, किसान फसल को शीतलहर की चपेट में आने से बचाने के लिए अफीम की फसल की चारों तरफ प्लास्टिक या कपड़ें से चार ओर पर्दा कर रहे हैं, साथ ही चारों तरफ मक्के की बुवाई की है, ताकि शीतलहर की चपेट अफीम की फसल तक ना पहुंच पाए।