
Prohibitory orders imposed in identified areas of the city in bhilwara
भीलवाड़ा .
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संक्रमित व्यक्तियों के पाए जाने के कारण विभिन्न थाना क्षेत्रों में कंटेनमेंट एरिया घोषित करते हुए निषेधाज्ञा लागू की है।
उपखण्ड मजिस्ट्रेट रिया केजरीवाल ने मंगलवार को अपने आदेश में कहा है कि कोतवाली क्षेत्र के न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर, अप्सरा कॉम्पलेक्स भोपालगंज, हलेड रोड गोकुल विहार, आदर्श विद्यामंदिर स्कूल के पास शास्त्रीनगर, नीलकंठ महादेव मंदिर के पास, पंजाबी गली भोपालगंज, सोलंकी टाकीज, जैन मार्बल वाली गली कांवाखेडा, ज्ञानभवन की गली, आजाद मोहल्ला, महिला आश्रम के पीछे मालीखेडा, बडे मंदिर के पीछे नाला बाजार चित्रकूट स्कूल के पास, मुखर्जी पार्क के सामने शाम की सब्जी मंडी, वीर सावरकर चौक, भदादा बाग, होली का ठान के पास पुराना भीलवाडा, सांगानेर कॉलोनी, महनुमान मंदिर के पास सिद्धि विनायक हॉस्पिटल के पास तिलकनगर, न्यू खटीक मोहल्ला, गोपाल गौशाला के पीछे सांगानेरी गेट, सीताराम जी की बावडी के पास, शर्मा हॉस्पिटल के पास वाली गली माणिक्यनगर, तिलकनगर, शिवमंदिर के पास हरिओम टॉवर पुलिस लाईन, पांसल रोड लवकुश व्यायामशाला के पास जवाहरनगर, आजादनगर, चन्द्रशेखर आजादनगर, बापूनगर, आईसीआईसीआई बैंक के पीछे पुर रोड संचेती कॉलोनी, लेबर कॉलोनी तथा सामुदायिक भवन पटेलनगर, सुभाषनगर स्कूल के खेल मैदान के पास, गुलशन नगर सांगानेर रोड, अमृत विहार मालोला रोड, आरसी व्यास कॉलोनी, आरके कॉलोनी, गायत्रीनगर, शिव मंदिर के पास पथिकनगर, जैन मंदिर के पास, विजयसिंह पथिक नगर, डीमार्ट के पीछे रमा विहार संजय कॉलोनी तथा महेश मार्ग संजय कॉलोनी के चिन्हित क्षेत्रों में सख्त निषेधाज्ञा लगाई गई है।

Published on:
30 Sept 2020 12:05 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
