
बिजौलियां की खदानों में नए साल से पहले लौटेगी रौनक
भीलवाड़ा. बारिश का पानी भरने के बाद तीन माह से बंद पड़ी बिजौलियां क्षेत्र की सेंडस्टोन की खदानों में नए साल से पहले रौनक लौटेगी। अभी यहां पर सन्नाटा पसरा हुआ है। खदान मालिकों के अनुसार खदानों का पानी निकालकर खनन शुरू किया जाएगा।
वर्तमान में क्षेत्र की खदानों में सन्नाटा पसरा हुआ है। खदानों में बारिश का पानी भरा होने से खनन नहीं हो पा रहा है। बिजौलियां खनि अभियंता कार्यालय क्षेत्र में करीब ११०० क्वारी लाइसेंस हैं। यहां से निकला सेंडस्टोन देश के साथ ही विदेशों तक जाता है। हालांकि छतों में पट्टियों की जगह आरसीसी का चलन बढऩे से स्थानीय स्तर पर इसकी मांग कम हुई है। व्यापारियों ने सेंडस्टोन को नया रूप देकर निर्यात शुरू कर दिया है। सेंडस्टोन के छोटे टुकड़ों (कॉबल्स) की विदेशों में मांग है। वहां समंदर के आस-पास के क्षेत्रों में भवनों में सेंडस्टोन को पर्श के लिए काम लिया जाने लगा है। बेरोजगार हो गए थे मजदूर
खदानों में पानी भरने से हजारों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। कुछ मजदूर इन दिनों अपने घर चले गए हैं। वे खेतीबाड़ी व अन्य काम कर रहे हैं। लगातार बारिश के कारण खदानों में इस बार पानी भी ज्यादा भरा है। कई खान मालिक मोटरें व डीजल पम्प लगाकार पानी निकाल रहे हैं, लेकिन पानी का स्तर कम नहीं हो रहा है।
---------
सेंडस्टोन की खदानों में पानी भरा है। इससे खनन कार्य बंद है। अगले एक माह में खनन कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
मोहम्मद आसिफ अंसारी, खनि अभियंता
Updated on:
12 Nov 2019 08:38 pm
Published on:
13 Nov 2019 01:01 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
