14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बागियों की मान-मनुहार, रूठों से समझाइश, नहीं माने तो कड़ा रुख

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan election value of the rebels-adulation in bhilwara

rajasthan election value of the rebels-adulation in bhilwara


भीलवाड़ा।

बागियों, असंतुष्ठों व रूठों को मनाने के लिए भाजपा व कांग्रेस ने मान मनुहार शुरू कर दी है। उनके घर आला नेता पहुंचने लगे है, जो नहीं मान रहे उनके रिश्तेदारों व करीबों के जरिए अपनी बात रख रहे है। इसके लिए भाजपा कीबकायदा ग्यारह सदस्यीय समिति टीम जुटी हुई है। कांग्रेस ने भी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में दौड़ा रखा है।अ इसके बावजूद रूठे नहीं माने तो दोनों दलों ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने के संकेत भी दे दिए है। इतना ही नहीं कांगे्रस ने व्हीप जारी कर बागियों को चेता दिया है कि उन्होंने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ पेश नामांकन पत्र गुरुवार को वापस नहीं लिया तो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। दूसरी तरफ दमदार बागी प्रत्याशियों के अपने अपने स्तर पर चुनाव प्रचार शुरू करने से दोनों ही दलों की परेशानी कही अधिक बढ गई है।


भाजपा
भाजपा ने पार्टी के बागी एवं असंतुष्टों को मनाने के लिए 11 सदस्य समन्वय समिति को जिम्मेदारी सौप रखी है। मंगलवार को समिति की बैठक हुई और इसमें उन्हें विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष एलएन डाड ने बताया कि जो रूठा है उन्हें मना लिया जाएगा। प्रत्याशियों के खिलाफ उतरे कार्यकर्ताओं के साथ समिति के सदस्य बात कर रहे है।


कांग्रेस
कांग्रेस में मंगलवार को वरिष्ठ नेताओं के साथ जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा ने बैठक की। बैठक में उन्होंने विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ डटे असंतुष्टों को राजी करने के प्रयासों की समीक्षा की। शर्मा ने बताया कि मान मनुहार के बावजूद कोई नहीं माना तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश व केन्द्रीय नेतृत्व को भी इस संदर्भ में अवगत करा दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग