
Ramasa taught to run a computer in bhilwara
भीलवाड़ा।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) द्वारा दो दिवसीय डेस्कटॉप प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को सेठ मुरलीधर मानसिंहका कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। शिविर के तहत दो दिन तक जिले के कुल 114विद्यालयों के 228 संभागी प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेंगे।
पहले दिन 56 विद्यालयों के 112 संस्था प्रधानों व कम्प्यूटर प्रभारियों को बुलाया गया, जिसमें से 94 संभागियों ने लाइनेक्स ऑपरेटिंग सिस्टम उबंटू, दीक्षा पोर्टल, क्यूआर कोड, ई-ज्ञान पोर्टल, मल्टी फंक्शन, प्रिंटर, हार्डवेयर, शाला दर्शन व शाला दर्पण आदि पर प्रायोगिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
नौ स्कूलों के 18 संभागी अनुपस्थित रहे। शिविर में दक्ष प्रशिक्षक सुरेंद्र माहेश्वरी, प्रधानाचार्य अख्तर रिजवी, गोपाल सुथार व रामप्रताप सोमानी ने प्रशिक्षण दिया। रमसा के अतिरिक्त निदेशक नरेंद्र जैन के साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम भीलवाड़ा अशोककुमार व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम डॉ. शंकरलाल माली निरीक्षण करने पहुंचे।
रमसा एडीपीसी योगेश पारीक ने बताया कि शिविर के अंतिम दिन मंगलवार को 58 विद्यालयों के 116 संस्था प्रधानों व कंप्यूटर प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें सोमवार को अनुपस्थित रहे 18 संभागी भी भाग ले सकेंगे। यदि फिर भी अनुपस्थित रहते तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
प्रभावित क्षेत्रों में कराए जाए खनिज ट्रस्ट के काम
भीलवाड़ा. डिस्ट्रिक मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल सोनी ने नवनियुक्त जिला कलक्टर शुचि त्यागी व जिला प्रमुख से मुलाकात की। इसमें 2018-19 की कार्य योजना में नए काम जोडऩे के प्रस्ताव दिए। इसमें वन विभाग के काम लेने की जरुरत बताई। साथ ही गांवों में खेल मैदान और अस्पताल आदि सुविधाएं विकसित करने की मांग की गई।
Published on:
08 May 2018 03:50 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
