27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिर्गी चिकित्सालय जा रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पिता—पुत्री घायल

https://www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 23 Jul 2018, 8:46 PM IST

accident

Road accident in bhilwara

गुलाबपुरा।

कस्बे के मिर्गी चिकित्सालय जा रहे बाइक सवार को हाईवे पर स्थित एक कार शोरूम के निकट ट्रैक्टर ने ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पत्नी की मौत हो गई। जबकि पिता-पुत्री घायल हो गए।

READ: सांप काटने से पत्नी की हुई मौत से सुधबुध खो बैठा, सदमे से पापड़बड़ के जंगल में हुई मौत, चार दिन से पड़ा था शव

जानकारी के अनुसार राजसमंद अपने गांव पावली से किशन नायक अपनी पत्नी नंदू देवी और बेटी के साथ मोटरसाइकिल पर गुलाबपुरा मिर्गी चिकित्सालय में आ रहा था। इस दौरान गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे नंदू देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किशन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पुत्री भी घायल हो गई।

READ: हमेशा आबाद रहने वाले ट्रांसपोर्ट मार्केट में चार दिन से सन्नाटा, नहीं हो रहा माल का लदान, ट्रांसपोर्टरों ने किया परिवहन कार्यालय पर प्रदर्शन

घायल किशनलाल व उसकी पुत्री को चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत रैफर कर दिया गया। किशनलाल की पत्नी का शव स्थानीय चीरघर में रखवाया, जहां से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया।

अवैध बजरी खनन करते तीन ट्रैक्टर जब्त तीन गिरफ्तार
बीगोद/ गेंदलिया
पुलिस ने सोमवार को अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर जब्त करते हुए तीन जनों को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी प्रकाश मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बड़लियास के पास बेड़च नदी में अवैध बजरी परिवहन करते तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर नीमच थाना क्षेत्र के राहुल बंजारा, कुमार बंजारा, भैरुलाल भील तीनों को गिरफ्तार किया गया।
क्षेत्र में अवैध बजरी दोहन व परिवहन की रोकथाम के लिए पुलिस कड़े कदम उठा रही है। पुलिस उधीक्षक ने सभी थाना क्षेत्र में अवैध बजरी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है और अवैध बजरी मामले में गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग