6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएमएचओं को दिए गए नोटिस पर मचा बवाल

डाक्टरों ने दिए जिला कलक्टर को ज्ञापन

2 min read
Google source verification
Ruckus over notice given to CMHS in bhilwara

Ruckus over notice given to CMHS in bhilwara

भीलवाड़ा .
भीलवाड़ा मॉडल की कड़ी रहे सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान को सीईओं की ओर से दिए गए नोटिस के बाद चिकित्सको में बवाल मचा हुआ है। चिकित्सकों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए उचित निर्णय लेने व नोटिस को निरस्त करने की मांग की है।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. दुष्यन्त शर्मा व अखिल राजस्थान राज्य सेवारत चिकित्सक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रकाश शर्मा ने बताया कि भीलवाड़ा में १९ मार्च को कोरोना संक्रमण का पहला रोगी आने के साथ ही तत्कालीन जिला कलक्टर राजेन्द्र भट्ट के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग की टीम ने कोरोना को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया। इसके चलते ही भीलवाड़ा एक मॉडल के रूप में उभर कर सामने आया था। इसमें अहम भूमिका निभाने वाले सीएमएचओ डा. मुस्ताक खान को जिला परिषद के सीईओ गोपालराम बिरड़ा ने गत २४ अगस्त को नोटिस थमाया था। इसमें जिले भर के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को किसके आदेश पर लगाए गए का जवाब मांगा था। इसे इंडियन मेडिकल कौंसिल ने कोरोना वॉरियर को हतोत्साहित करने वाला कदम बताते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। डाक्टरों का कहना है कि डॉ. मुस्ताक खान ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 2000 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को अपनी टीम के साथ फील्ड में उतरे थे। टीमों से शहर में सर्वे का कार्य करवाया था। भले ही आज कोरोना के रोगी ज्यादा आ रहे लेकिन तीन माह तक शहर में कोरोना संक्रमण के कम्युनिटी स्प्रेड होने पर रोक लगी थी। इन पॉजिटिव रोगियों को उनके घर से लाने, अस्पताल तक छोडऩे और उनकी जांच करने का जिम्मा सीएमएचओ की ग्रामीण क्षेत्रों से लगाए गए डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के माध्यम से किया जा रहा है।
सीईओं दे सकते नोटिस
सरकार के डीओपी की ओर से 2 अक्टूबर 2010 को जारी आदेश के तहत पंचायती राज विभाग के अधीन 5 विभाग चिकित्सा, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग (पंचायती राज प्रारंभिक शिक्षा) कृषि विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग में जिला परिषद का हस्तक्षेप रहेगा। इस आदेश के तहत सीईओ ने नोटिस जारी किया है।
डाक्टरों ने कलक्टर को दिया ज्ञापन
आईएमए अध्यक्ष डॉ. दुष्यन्त शर्मा ने बताया कि सीएमएचओ खान को कोरोना काल के दौरान बेहतरीन सेवाएं देने के बावजूद सीईओ ने नोटिस दिया है इससे सभी डाक्टरों में रोष व्याप्त है। नोटिस को लेकर जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष डॉ. नरेश पोरवाल, सेक्रेटरी डॉ. महेश गर्ग, डॉ. फरियाद मोहम्मद, डॉ. फरजाना सिद्दीकी, डॉ. कुलदीप नाथावत, डॉ. राजेंद्र सोमानी आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार अखिल राजस्थान राज्य सेवारत चिकित्सक संघ के जिलाध्यक्ष व जिला क्षय निवारण केन्द्र प्रभारी डॉ. प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कलक्टर को ज्ञापन दिया। इसमें इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की गई। शर्मा ने बताया कि सीईओं के नोटिस से टीम भावना को ठेस पहुंची है। इस दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला, आरसीएचओ डॉ. सीपी गोस्वामी, डॉ. संजीव शर्मा सहित अन्य डॉक्टर उपस्थित थे। वहीं ऑल राजस्थान इन सर्विस डॉक्टर्स एसोसियेशन के प्रदेशाध्यक्ष व सीकर सीएमएचओ डॉ. अजय चौधरी ने भी इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है।