7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्यवसायिक स्थलों को यज्ञोपैथी से सैनिटाइज

टेक्सटाइल मार्केट में औषधीय यज्ञ

less than 1 minute read
Google source verification
Sanitize commercial sites with Yagnopathy in bhilwara

Sanitize commercial sites with Yagnopathy in bhilwara

भीलवाड़ा।
शहर में कोरोना संक्रमितो की संख्या लगातार बढ रही है। व्यावसायिक स्थलों पर अनजान के आने से संक्रमण का खतरा तेजी से बढता है। गायत्री परिवार की ओर से वातावरण को आरोग्यवर्धक व शुद्ध बनाने के लिए यज्ञौपेथी के माध्यम से औषधीय यज्ञ का आयोजन व्यावसायिक क्षेत्रों व कॉम्पलेक्सो में नि:शुल्क किया जा रहा है। इसके तहत शहर के टेक्सटाइल मार्केट के डी ब्लॉक व मुरली टॉवर में औषधीय यज्ञ किया गया। इसमें व्यवसायियों ने हिस्सा लिया। संचालन गजेन्द्र साहू, ओम सुखवाल, योगेश शर्मा ने किया। मनोज, नरेन्द्र मिश्रा व अनिल आगाल भी मौजूद थे।
यज्ञ में 23 से अधिक प्रकार की सामग्री का प्रयोग किया।
गायत्री प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र के अर्जुनसिंह ने बताया कि शरीर में औषिध प्रवेश कराने के प्राकृतिक तरीके हैं मुंह, त्वचा व श्वास। श्वास से चिकित्सा के लिए प्राचीन ऋषियों, वैज्ञानिकों की ओर से विकसित की गई पद्धति औषधीय यज्ञ है जो वातावरण की विषाक्तता को दूर कर पुष्ट करता है व शारीरिक और मानसिक आरोग्यता बढ़ाने वाले आवश्यक तत्वों को पर्याप्त मात्रा में वातावरण में भर देता है। इससे जीवनी शक्ति में वृद्धि होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है।