8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांवलिया सेठ की पोशाक दो करोड़ की

राजस्थान में प्रख्यात कृष्णा धाम सांवलियाजी के जलझूलनी एकादशी मेले के अवसर पर भगवान की प्रतिमा को अब तक की सबसे कीमती पोशाक धारण कराई गई। जिसकी कीमत दो करोड़ रुपए से ज्यादा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Narendra Kumar Verma

•

Updated: 25 Sep 2023, 6:42 PM IST

कृष्णा धाम सांवलियाजी

कृष्णा धाम सांवलियाजी

चित्तौड़गढ़ जिले के सांवलियाजी मंदिर में भगवान सांवरिया सेठ को चार दिन पहले एक श्रद्धालु ने 3 किलो 894 ग्राम वजनी सोने की पोशाक भेंट की थी। इसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 25 लाख रुपए से ज्यादा है।

सांवलियाजी की ख्याति विश्व विख्यात है ऐसे में यहां पर हर माह करोड़ों का चढ़ावा भंडार से निकलता है। इसमें जहां सोने-चांदी के आभूषण होते वहीं करोड़ों रुपए की नकदी होती है। ऐसे में इसमें लाखों रुपए का चढ़ावा बड़े नोटों के रुपए के रुप में आता है।

हाल ही में गत दिनों हुई सांवलियाजी के भंडार की गणना में साढ़े नौ करोड़ की नकदी चढ़ावे के रुप में प्राप्त हुई थी। इनमें लाखों के दो हजार के नोट भी निकले। राशि को तत्काल बैंकों में मंदिर के खातों में जमा करा दिया गया। यहां चढ़ावे में नगदी के साथ ही सोने, चांदी व हीरे के जेवरात भी निकलते है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के मंदिर में पीएम मोदी ने सीलबंद लिफाफे में चढ़ाएं 21 रुपए! ऐसे खुला राज