21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस में लगी आग, सांसत में आई 11 बच्चों की जान

भीलवाड़ा-उदयपुर मार्ग पर मुझरास टोलनाके के निकट सोमवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस में आग लग गई।

less than 1 minute read
Google source verification
school bus catches fire in bhilwara

कारोही (भीलवाड़ा)। भीलवाड़ा-उदयपुर मार्ग पर मुझरास टोलनाके के निकट सोमवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस में आग लग गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। इससे बस में सवार 11 बच्चों और स्टॉफ के नौ जनों की जान एक बार सांसत में आ गई। हालांकि चालक की सुझबुझ से बच्चों और स्टॉफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई। जिला मुख्यालय से गई दो दमकलों ने आग पर काबू पाया। आग का कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गंगापुर में लाखोला चौराहे स्थित सोमिला इंटरनेशनल स्कूल की बस सुबह भीलवाड़ा से 11 बच्चों, आठ शिक्षक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को लेकर स्कूल के लिए रवाना हुई। मुझरास टोलनाके के निकट पहुंची थी कि इंजन में शॉर्ट-सर्किट होने से आग लग गई। डेसबोर्ड से धुंआ देखकर चालक कावलास का खेड़ा निवासी देवीसिंह सतर्क हो गया।

तत्काल गाड़ी सड़क किनारे रोककर स्टॉफ की मदद से सभी बच्चों को बाहर निकाल दिया। उसके बाद बस आग का गोला बन गई। दूर तक उठती लपटें देखकर हाइवे पर आवागमन रोक दिया गया। सूचना पर कोराही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भीलवाड़ा से दो दमकल और एनएचआई का टैंकर मंगवा कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस जल गई थी। स्कूल प्रबंधन भी वहां पहुंची। उधर, आग की सूचना पर परिजन चिंतित हो गए। बच्चों के सुरक्षित होने का पता चलने पर राहत की सांस ली।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग