36 कोर्सेज के ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन जारी
पाई के तत्वावधान में जिंदल सॉ लिमिटेड के सहयोग से इस समर कैम्प में 48 से ज्यादा कोर्सेज का प्रशिक्षण कुशल विशेषज्ञों द्वारा दिया जा रहा है। सोमवार से ही शुरू होने जा रहे समर कैम्प में ग्रुप डी, ई व ग्रुप एफ के करीब 36 कार्सेज के लिए ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन हो रहे है। कोर्स में फिटनेस फॉर फिमेल, पॉवर योगा, सिन्थे साइजर, पर्सनल्टी डवलपमेंट, पत्रकारिता, वैकिदक मैथ्स, फोटोग्राफी, जुम्बा डांस, मल्टी क्यूसिन कुकिंग, आर्किटेक्चर डिजाइनिंग, 3डी प्रिंटिंग, बेसिक कंप्यूटर, टेली, ग्राफिक डिजाइनिंग व एनीमेशन, स्केचिंग, केलीग्राफी, सिल्क थ्रेड ज्वैलरी, मेहंदी व फैशन डिजाइनिंग, स्पोकन इंग्लिश, को हेयर एंड ब्यूटी केयर, को गिटार, ३डी ड्रोईंग, को इंटीरियर डिजाइनिंग, लोकिंग पोपिंग, हिप होप, कन्टेम्परी डांस, बॉडी बिल्डिंग, वेब डिजाइनिंग व कम्प्यूटर हार्डवेयर, एेरोबिक्स, सेल्फ मेकअप एंडसाड़ी ड्रेपिंग, फन फूड तथा इंग्लिश ग्रामर कोर्स का प्रशिक्षण शामिल है।