पं. महेश व्यास ने पूजा अर्चना करवाई। पाई समर कैम्प को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। समर कैम्प में भाग लेने के लिए निर्धारित जगहों पर पंजीयन के लिए युवाओं में होड़ मची हुई है। समर कैम्प में आत्मरक्षा के गुर सिखाने के साथ ही अंग्रेजी भाषा दक्षता का प्रशिक्षण मिल रहा है। कैम्प के पहले दिन सोमवार को वर्धमान स्कूल में ग्रुप ए में सुबह 7 से 8 बजे तक सेल्फ डिफेन्स व स्कैटिंग, ग्रुप बी में सुबह 8 से 9 बजे तक सालसा, अबेकस क्यूक केलकुलेशन, एंकरिंग, वास्तु, फड़ पेंटिंग, पेपर कूलिंग ज्वेलरी व कार्ड मेकिंग, ग्रुप सी में सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक वेस्टर्न डांस, बॉलीवुड डांस व क्ले आर्ट एंड पोर्ट डेकोरेशन कोर्स शुरू हुए। इसके साथ ही ग्रुप डी, ई व एफ के करीब 36 कार्सेज 21 मई से प्रारंभ होंगे।