7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ससुराल में युवक की संदिग्ध मौत, उठे कई सवाल, ये हालात देख रह जाओगे हैरान

ससुराल में युवक की संदिग्ध मौत, उठे कई सवाल, ये हालात देख रह जाओगे हैरान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Rajesh

•

Updated: 28 Jul 2018, 6:09 PM IST

death

भीलवाड़ा। इलाके में अचानक उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक जेतपुरा बांध के पास ससुराल आया था। इस बीच वह काल के आगोश में समा गया। अभी तक युवक के मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

ससुराल में ठहरा था युवक, मौत

युवक की मौत के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक युवक जेतपुरा की झोपड़ियों में शुक्रवार को ससुराल में आया हुआ था। घटना के बाद ससुराल पक्ष ने पुलिस को युवक की मौत की खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है और मांडलगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।

ससुर को ले जाना था अस्पताल

जानकारी के अनुसार इरांस निवासी हेमराज पुत्र मखना रेबारी (25) मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के जैतपुर की झोपड़ियां में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी मच गई। मृतक युवक खुद के ससुराल पहुंचा था। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि मृतक के ससुर की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसके चलते ससुर को इलाज के लिए चिकित्सक को दिखाने के लिए युवक पहुंचा था। लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। युवक के शव को अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाया है। फिलहाल पुलिस युवक की मौत को लेकर जांच करने में जुटी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक की मौत हत्या है या आत्महत्या। पड़ताल के बाद ही मामले का खुलाशा हो सकेगा।

मौत की खबर के बाद से घर में पसरा सन्नाटा

परिजनों के पास युवक के मौत की खबर जैसे ही पहुंची तो परिवार में मातम पसर गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक ससुर को दवा दिलाने गया था लेकिन, वह खुद ही मौत का शिकार हो गया।