
Tension in Bhilwara Again: भीलवाड़ा शहर के शास्त्रीनगर की न्यू हाउसिंग बोर्ड में मंगलवार देर रात कुछ लोगों ने एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शहर में हालात तनावपूर्ण हैं।
घटना का पता चलने पर देर रात महात्मा गांधी अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। वहां माहौल गरमा गया। पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल में मौजूद थे। वारदात के बाद भीलवाड़ा में इंटरनेट 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर हिन्दूवादी संगठन ने बुधवार को भीलवाड़ा बंद की चेतावनी दी है। उधर, घटना को देखते हुए जिलेभर से पुलिस जाप्ता भीलवाड़ा बुला लिया गया।
जानकारी के अनुसार भोपालपुरा रोड निवासी आदर्श तापड़िया (20) पुत्र ओमप्रकाश तापड़िया को बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे कुछ युवकों ने न्यू हाउसिंग बोर्ड में ब्रह्मणी स्वीटस की दुकान के बाहर बुलाया। आदर्श के पहुंचते ही उस पर युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे खून से लथपथ आदर्श जमीन पर गिर गया। वारदात से वहां से गुजर रहे लोग सन्न रह गए। वारदात के बाद हमलावर भाग निकले। कुछ लोग घायल को आदर्श को एमजीएच लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीने में चाकू लगने से आदर्श की मौत हुई।
अस्पताल में जमा हुए लोग, गिरफ्तारी की मांग
वारदात का पता लगने पर बड़ी संख्या में लोग एमजीएच में जमा हो गए। विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, राजकुमार आंचालिया समेत कई लोग रात में एमजीएच पहुंचे। मृतक की मां इंदू तापडि़या व अन्य परिजन वहां पहुंचे तो कोहराम मच गया। आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पूरी नहीं होने तक लोगों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। इस दौरान एएसपी रघुवीरसिंह, चंचल मिश्रा, डीएसपी राहुल जोशी, हंसराज बैरवा समेत शहर व जिले के थानाप्रभारियों को अस्पताल बुला लिया गया। एसटीएफ और आरएसी को भी भीमगंज थाने के बाहर तैनात कर दिया गया।
छोटे भाई से झगड़ा, उलाहना देने पर हमला
मृतक आदर्श के तीन भाई है। आदर्श उनमें से मंझला था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आदर्श के छोटे भाई हनी से कुछ जनों का मंगलवार शाम को झगड़ा हुआ था। इसका पता चलने पर आदर्श ने झगड़ा करने वालों को उलाहना दिया था। माना जा रहा है कि इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने आदर्श पर चाकू से वार किया।
Updated on:
11 May 2022 09:51 am
Published on:
11 May 2022 07:41 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
