
The body of good fortune dissolved in the five elements in bhilwara
भीलवाड़ा
श्रमणसंघीय महामंत्री सौभाग्य मुनि के देवलोकगमन पर प्रवर्तक सुकन मुनि ने श्रध्दालुओं से कहां सष्टि का नियम है इस दुनिया में सभी को एक दिन शरीर जाना पड़ेगा परन्तु मेवाड़ का सूर्य आज बिल्कुल अस्त हो गया। सौभाग्य मुनि की कभी पूरी नहीं हो सकती है। एक विद्वान लेखक मिलनसार संत थे।आज मैरे पास शब्द नहीं है उनकी कमी जीवन भर रहेगी। परमात्मा आत्मा मोक्षगामी बनाए। अरिहंत भवन से साध्वी किरण ने श्रमण संघ की शान थे। साध्वी रजनी ने कहां जैसे एक युग समाप्त हो गया है। अहिंसा भवन के अध्यक्ष अशोक पोखरणा ने बताया सम्पूर्ण जैन समाज की अपूरणीय क्षति है जिसकी पूर्ति असंभव है। मंगलवार को कडिय़ा में सौभाग्य मुनि की प्रार्थिक देह कोमल मुनि, संभव मुनि तथा भक्तों के सजल नैत्रो के साथ पदाधिकारियों और परिजनों ने सौभाग्य मुनि को मुखाग्नि देकर श्रध्दांसुमन अर्पित किए। सुनिल चपलोत ने बताया की अखिल भारतीय राष्ट्रीय जैन कॉन्फ्रेंस की ओर से अध्यक्ष पारस मोदी के नेतृत्व में सौभाग्य मुनि के देवलोकगमन होने पर राष्ट्रीय स्तर पर गुणानुवाद सभा का ऑनलाइन बुधवार प्रात: 10 बजें होगा।
Updated on:
29 Sept 2020 11:59 pm
Published on:
30 Sept 2020 03:02 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
