
The dealer strikes with a knife in bhilwara
भीलवाड़ा।
शास्त्रीनगर स्थित पुरानी चौकी के निकट दुकान से घर लौट रहे व्यापारी पर गुरुवार रात मोटरसाइकिल पर आए दो जने चाकू से हमला कर भाग गए। उसे लहूलुहान हालत में महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार कीर्तिनगर निवासी अरविंद राठी (४७) की शाम की सब्जी मण्डी के निकट इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान है। रात में दुकान बंद कर वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। गल्र्स कॉलेज के पीछे पुरानी शास्त्रीनगर चौकी के निकट पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो जनों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू जांघ पर लगा। अचानक हुए हमले से अरविंद संभल नहीं पाया और वाहन समेत नीचे गिर गया। चीख सुनकर वहां से गुजर रहे लोग रुक गए। इस दौरान हमलावर भाग गए। अरविंद को एमजीएच पहुंचाया गया। कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और व्यापारी से घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस हमलावरों को नामजद करने का प्रयास कर रही है।
मुख्य मार्गों पर सीसी कैमरे लगाए जाएंगे
रायला। रायला थाने पर त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। गुलाबपुरा पुलिस उप अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ व रायला थानादार महावीर सिंह ने मोहर्रम, गणेश चतुर्थी, जलझूलनी एकादशी को लेकर भाईचारा व त्योहारों पर शांति बनाने लिए आग्रह किया। रायला गांव के चौराहे पर सीसी कैमरे के लगाने के लिए चर्चा की गई। रायला चौकी पर 2 पुलिस जवान लगाने के लिए भी चर्चा की गई। जिसमें रायला सरपंच शिवदयाल छीपा, भाजपा महामंत्री देवकीनंदन शर्मा, रायला युवा नगर अध्यक्ष राजू डेरु, रायला सदर मुन्ना नीलगर, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार नुवाल, सत्यनारायण पाराशर, रायला उपसरपंच राजेश जाट, राजू खटीक, बंसीलाल जीनगर उपस्थित थे।
Published on:
06 Sept 2018 10:59 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
