10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपसी लेनदेन विवाद और चोरी का आरोप लगा खुदकुशी को मजबूर करने का आरोप, तीन गिरफ्तार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
Three accused arrested for forced suicides in bhilwara

Three accused arrested for forced suicides in bhilwara

बागोर।

पुलिस ने भोजपुरा में दस दिन पूर्व युवक की खुदकुशी मामले में तीन जनों को गिरफ्तार किया। इन पर युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है। तीनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। आपसी लेनदेन विवाद और चोरी का आरोप लगाकर मारपीट करने से क्षुब्ध होकर युवक ने आत्महत्या की थी।


थानाधिकारी रामकिशन गोदारा के अनुसार ३ सितम्बर को भोजपुरा में खेत में पेड़ से गोपाल उर्फ पूरणमल बैरवा का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने की आशंका जताई। मृतक के काका उदयलाल की नामजद रिपोर्ट पर मृग दर्ज कर जांच परिवाद में रखी। जांच के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में हीरा खेड़ी (राशमी) के शंकरलाल, नंदराम व माकडिया (कारोही) के किशन बैरवा को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सामने आया कि पूरण आरोपी किशन से 40 हजार रुपए मांगता था। वह दे नहीं रही था। पूरण पर रुपए चोरी का आरोप लगा तीनों प्रताडि़त कर मारपीट करते थे। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें सामने आया कि पूरण को तीनों उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में आइसक्रीम की लॉरी पर काम करने वहां ले गए थे।

75 लाख का क पड़ा लूट मामले में एक और गिरफ्तार

रायला। पुलिस ने अजमेर राजमार्ग पर 75 लाख रुपए के कपड़े से भरा ट्रक लूट ले जाने के मामले में बुधवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सरगना समेत सात जने पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैंं।

थानाधिकारी महावीरसिंह ने बताया कि रामगंज (अजमेर) निवासी कालू उर्फ रामजान को गिरफ्तार किया गया है। वह चोरी के मामले में जेल में बंद था। उसे प्रोडक्शन वारंट से लाया गया। मालूम हो, 31 जुलाई को भीलवाड़ा से ट्रांसपोर्ट कम्पनी से अलवर के चालक माकू तौफीक मेव 18 टन कपड़ों की गांठे ट्रक में लादकर रात में दिल्ली रवाना हुआ। ईरास चौराहे के निकट पीछे से कार में आए चारों जनों ने आगे वाहन लगाकर ट्रक रुकवाया। चालक को बंधक बना लिया। एक व्यक्ति ट्रक लेकर रवाना हुआ। करीब दस किलोमीटर गांगलास के निकट जंगल में चालक के हाथ-पैर बांध जंगल में पटक कर ट्रक लेकर भाग गए। ट्रक में करीब 75 लाख रुपए का कपड़ा भरा था।

कपड़े भरे ट्रक को लूटने के मामले में रायला पुलिस ने एक और आरोपी कालू उर्फ रम जान उम्र 28 वर्ष पुत्र रहीम मुसलमान को अजमेर जेल से गिरफ्तार कर लिया है।