भीलवाड़ा मार्ग स्थित सवाईपुर के पास कोटड़ी चौराहे पर एक लग्जरी जीप ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सोपुरिया निवासी गणेशलाल बलाई 65 की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सवाईपुर चौकी व बीगोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए बीगोद चिकित्सालय पहुंचाया।