भीलवाड़ा।
राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एजेंसी पालड़ी (भीलवाड़ा) में पल रहे शिशु शिवा, शिवी और नंदिनी को मां के आंचल का बेसब्री से इंतजार है। एजेंसी ने अब इन्हें गोद देने की तैयारी शुरू कर दी है।इस बारे में विज्ञप्ति जारी कर एक माह में लिखित में दावा व आपत्ति मांगी गई है ताकि गोद देने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। शिवा जहां भीलवाड़ा के वर्धमान कॉलोनी में लावारिस मिला था तो शिवी को कोई महात्मा गांधी जिला अस्पताल के पालना गृह में छोड़ गया था।