5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाने की चीज समझकर जहरीली दवा निगलने से मासूम की मौत

दुल्हेपुरा ग्राम में आंगन में खेलते समय मासूम के जहरीली दवा निगलने से मासूम की मौत हो गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 16 Nov 2017, 2:07 PM IST

Bhilwara, bhilwara news, Toxic swallowing death of innocent in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara

दुल्हेपुरा ग्राम में गुरुवार सुबह आंगन में खेलते समय मासूम के जहरीली दवा हाथ लग गई। वह उसे खाने की चीज समझकर निगल गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

ब्राह्मणों की सरेरी।
रायला थाना क्षेत्र के करजालिया ग्राम पंचायत के दुल्हेपुरा ग्राम में गुरुवार सुबह आंगन में खेलते समय मासूम के जहरीली दवा हाथ लग गई। वह उसे खाने की चीज समझकर निगल गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

READ: रेलवे गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर हड़पी नकदी, आरोपित गिरफ्तार


जानकारी के अनुसार दुल्हेपुरा निवासी देवीलाल रैगर का चार वर्षीय मासूम बेटा प्रहलाद सुबह घर के आंगन में खेल रहा था। उसकी मां बाहर पानी लेने गई थी। इस दौरान मासूम प्रहलाद के खेल—खेल में अचानक जहरीली दवा की पुड़िया हाथ लग गई। मासूम उसे खाने की चीज समय कर निगल गया। मां जब बाहर से लौटी तो प्रहलाद को अचेत पाया। परिजन उसे लेकर भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचे तब तक मासूम दम तोड़ चुका था। पुलिस ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। अचानक हुए इस हादसे में घर में मातम का माहौल पसर गया। वह देवीलाल की पत्नी घटना के बाद बेसुध हो गई।

READ: फिल्म पद्मावती पर भंसाली, दीपिका पादुकोण , शाहिद कपूर , रणवीर कपूर सहित सात के खिलाफ सुनवाई 17 को

छोटे बच्चों के देखरेख में जरा सी लापरवाही पड़ती है भारी
छोटे बच्चों की देखरेख में जरा सी लापरवाही भारी पड़ जाती है। परिजनों की जरा सी लापरवाही का मासूम कई बार ऐसे हादसों का शिकार हो जाते हैं। गौरतलब है कि एक साल पूर्व भी करजालिया ग्राम पंचायत के नारायणपुरा ग्राम में एक पांच वर्षीय बालक की पास में रखी पानी की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई थी।

थला गांव में देवनारायण मंदिर से दान पात्र चुरा के ले गए चोर

जीवा खेड़ा ग्राम पंचायत के थला गांव में बीती रात्रि को चोरों ने देव नारायण मंदिर को निशाना बनाया। चोर वहां से दान पात्र तोड़कर उसमें रखी दान राशि चुरा कर ले। पुजारी भंवरलाल गर्जर ने बताया कि बीती रात को चोरों ने मंदिर पर धावा बोला तथा वहां सो रहे ग्रामीणों पर हमला किया। चोर मंदिर में रखे दान पात्र चुरा कर ले गए। जिसमे करीब 50 हजार रुपए थे। इसकी सूचना बीगोद थाना पुलिस को दी।चोरी की घटना से ग्रामीणो मे रोष व्याप्त है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़