8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे ट्रेक से पार कर रहा था बाइक, सामने ट्रेन देख उड़े होश, बाइक ट्रेक पर फंसी छोड़ भागा युवक

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
Train ran up to the front to see the bike track youth in bhilwara

Train ran up to the front to see the bike track youth in bhilwara

रायला।
भीलवाड़ा-अजमेर रेल मार्ग पर देर रात रेलवे ट्रेक पार कर रहा बाइक सवार युवक ट्रेन सामने देख बाइक छोड़ भागा। इस दौरान खुजराहो उदयपुर एक्सप्रेस करीब आधा घंटे खड़ी रही। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेक को क्लियर किया गया।

READ: बकरी को बचाने कुएं में उतरा किसान जहरील गैस से हुआ बेसुध, बाहर निकालने में पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूले, एसडीआरएफ ने रेसक्यू कर किसान को बाहर निकाला


जानकारी के अनुसार रायला थाने के पास एक बाइक सवार युवक रेलवे ट्रेक पार कर रहा था। इस दौरान अचानक सामने ट्रेन देख युवक बाइक से कूदकर भाग गया तथा बाइक ट्रेक पर ही छोड़ गया। ट्रेक पर बाइक फंसने से ग्वालियर उदयपुर एक्सप्रेस करीब आधा घंटे खड़ी रही। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेक क्लियर करवाया गया।

READ: चाकू दिखाकर विवाहिता से किया गंदा काम, वीडियो बना कर चार माह तक करता रहा ब्लैकमेल

यात्री हुए परेशान
ट्रेक पर फंसी बाइक को हटाने में करीब आधा घंटा लग गया। इस दौरान यात्री परेशान रहे। रेल्वे के कर्मचारियों ने बाइक को ट्रेक से हटवाकर रास्ता सुचारू करवाया। ट्रेक पर बाइक फंसने से ग्वालियर उदयपुर एक्सप्रेस करीब आधा घंटे खड़ी रही। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेक क्लियर करवाया गया।

ट्रैक्टर ट्रोले में भिड़ंत में चार घायल
करेड़ा।
थाना क्षेत्र के किड़ीमाल गांव के समीप आसीन्द भीम रोड पर बीती रात एक ट्रोला व ट्रैक्टर भिड़ने से ट्रेलर में सवार 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें आसीन्द चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से दो लोगों की हालत गंभीर होने से अजमेर रैफर किया गया। दोनों में भिड़ंत इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली अलग हो गए। ट्रॉली दो भागों में बंटकर सड़क से दूर जा गिरी। वहीं घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। घटना की जानकरी करेड़ा पुलिस को मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की।