
हार्इवे पर कार आैर तेल के टैंकर की टक्कर भीलवाड़ा के दो युवकों की मौत, कार के उड़े परखच्चे
मूण्डवा (नागौर)। निकटवर्ती गांव ईनाणा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 89 पर मंगलवार को कार तेल के खाली टैंकर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
गांव के नजदीक हादसा होने से तुरंत मदद के लिए भी लोग पहुंच गए। मौके से गुजर रही निजी अस्पतालों के एम्बुलेंस से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया पर बचाया नहीं जा सका। टैंकर भाकरोद गांव के पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है। हादसे के बाद टेंकर चालक भाग छूटा। हादसा दोपहर करीब पौने एक बजे हुआ।
कार में सवार भीलवाड़ा निवासी दुर्गेश पुत्र नंदलाल छींपा तथा देवाशीष उपाध्याय पुत्र घनश्याम उपाध्याय कार से मूण्डवा की तरफ आ रहे थे। ईनाणा से करीब एक किलोमीटर आगे निकलते ही सामने से आ रहे डीजल के खाली टैंकर से कार टकरा गई।
हादसे से जोरदार का धमाका सुनकर आसपास के अंगोर में मवेशी चरा रहे चरवाहे तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। गांव में सूचना दी तो बड़ी संख्या में तुरंत युवक भी पहुंच गए। बूरी तरह पिचकी हुई कार में से दोनों घायलों को निकालने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
सुखराम, जगदीश ड्राईवर मनीराम, देवीलाल, रामदियाल, किशोर तथा भारमल सहित कई लोगों ने घायलों को बचाने में मदद की। जैसे-तैसे एक घायल को बाहर निकाला। एम्बुलेंस 108 तो मौके पर नहीं पहुंची। पर इसी दौरान एक निजी अस्पताल की एम्बुलेंस उसी दौरान पहुंच गई। तो घायल को हाथोंहाथ जिला अस्पताल भिजवा दिया गया।
दूसरे घायल को निकालने में फाटक को सरिये से तोडऩा पड़ा। संयोग से फिर एक निजी एम्बुलेंस पहुंच गई। दूसरे घायल को भी निजी एम्बुलेंस से ही भेजा गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर देवाशीष को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दुर्गेश को इलाज के लिए जोधपुर ले जाया गया। जहां पहुंचते-पहुंचते उसने भी दम तोड़ दिया।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर मूण्डवा थाने से एएसआई पुखराज पारीक, कांस्टेबल राजाराम, बस्तीराम, पपुराम व चालक कानाराम खोजा मौके पर पहुंचे। वाहनों को अपने कब्जे में लेकर यातायात सुचारू करवाया तथा एएसआई जिला अस्पताल पहुंचे।
एएसआई ने बताया कि मृतकों के पास मिले पहचान पत्र व परिजनों से फोन पर हुई बात से इनकी शिनाख्त हुई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे। पहली बना हादसा हादसे में कार के बीचाें बीच टक्कर लगी। वहीं दूसरी ओर टेंकर के ड्राईवर साइड की बत्ती की तरफ से टकराया।
कार दक्षिण की तरफ आ रही थी तो फिर हादसे के समय वह पश्चिम दिशा में रही हो ऐसे टक्कर लगी थी। पर सीधी रोड़ पर कार अचानक इतनी कैसे घूमी। यह सबके लिए पहेली बना हुआ था। कयास लगाए जा रहे हैं कि सडक़ पर भरे पानी से बचने के लिए कार दुर्घटनाग्रस्त हुई होगी।
Updated on:
24 Jul 2018, 10:07 PM IST
Published on:
24 Jul 2018, 9:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.