मंगरोप मेजा बांध से फसलों की सिंचाई के लिए छोड़े जा रहे पानी पर शनिवार को विवाद हो गया। हलेड़ सहित भोली व दांथल गांव से कई ग्रामीणों ने हलेड़ स्थित जल संसाधन विभाग कार्यालय पहुंच प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों द्वारा इन गांवों का पानी बंद कर रूपाहेली क्षेत्र के गांवों में पानी देने के विरोध किया है। मौके पर पहुंचे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से बात कर उनके हिस्से का पूरा पानी देने के आश्वासन के बाद ही ग्रामीण शांत हए।