15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला ने एक साथ तीन बच्चों का दिया जन्म, छाई खुशियां

राजस्थान में प्रसूता ने तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया। तीनों बच्चे और मां स्वस्थ है।

less than 1 minute read
Google source verification
3 baby birth bhilwara

Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के निजी अस्पताल में प्रसूता ने तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया। दो लड़कों एवं एक लड़की के जन्म पर परिवार में खुशियां छा गई। डॉक्टरों के अनुसार इस तरह के मामले रेयर होते हैं। तीनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं।

सिजेरियन हुआ प्रसव


मूलत: झुंझनू एवं हाल कंवलियास निवासी संगीता की यह पहली डिलीवरी थी। उसका प्रसव सिजेरियन हुआ। पहला एवं दूसरा बच्चा लड़का है जिनका वजन क्रमशः 2.1 किलो और 1.8 किलो था।

तीनों बच्चे स्वस्थ


तीसरी लड़की का वजन 1.1 किलो है। तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। डॉ. आशीष अजमेरा ने बताया कि अजमेरा हॉस्पिटल में ये इस तरह का चौथा केस है।