14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति व सास ने दुत्कारा, भूखी प्‍यासी महिला को पड़ोसियों ने दिया सहारा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 29 Jul 2018, 3:23 PM IST

Women give shelter to neighbors in bhilwara

Women give shelter to neighbors in bhilwara

गुलाबपुरा।

बीमार महिला की सार-संभाल तो दूर, उसके पति व सास ने मारपीट कर चार साल के बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। पीहर में मां-बाप नहीं और ससुराल ने दुत्कार दिया। बीमारी से पीडि़त गुलाबपुरा की सलमा पर वज्रपात हुआ। लेकिन इन सबके बीच चार दिन से भूखी सलमा की मदद के लिए मोहल्ले के लोग आगे आए। उसे अस्पताल ही भर्ती नहीं कराया बल्कि उसके भोजन और दवा की व्यवस्था के साथ सार-संभाल में जुट गए। उसका गुलाबपुरा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

READ: गोवटा बांध पर पिकनिक मनाने पहुंचे हजारों पर्यटक, चादर में उठाया नहाने का लुत्फ


गुलाबपुरा हाउसिंग बोर्ड निवासी असलम की पत्नी सलमा (२६) कई माह से गम्भीर बीमारी से ग्रसित है। पति असलम व सास ने इलाज नहीं कराया और आए दिन मारपीट करते रहे। बीमार बताकर चार दिन पूर्व सलमा को ससुराल वालों ने मारपीट कर चार वर्षीय पुत्र के साथ घर से निकाल दिया।

READ: घर में सो रहे युवक की नृशंस हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

चार दिन से भूख से तड़प रही सलमा की हालत देखकर मोहल्ले के लोग आगे आए। उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया। उसके भोजन और दवा का प्रबंध किया। बारी-बारी से लोग उसकी देखभाल में लगे हुए है। गौरतलब है कि सलमा के माता-पिता नहीं है। दोनों का पूर्व में ही निधन हो गया और पीहर पक्ष में कोई नहीं है।

इलाज करवा रहे हैं
सलमा को ससुराल पक्ष वाले मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया एवं मोहल्ले के लोग अब उसका परिवार बने हुए है। उसका इलाज करवाया जा रहा है।
राजवीर सिंह, पूर्व पार्षद

यातायात नियमों की दी जानकारी
भीलवाड़ा. कंचन देवी कॉलेज परिसर में छात्र यातायात नियम जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य वक्ता यातायात प्रभारी सहायक विष्णु सालवी ने संस्थान की छात्राओं को विभिन्न यातायात नियमों एवं लाइसेन्स बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। संस्था प्राचार्य डॉ रजनीश शर्मा ने आभार जताया। संचालन महाविद्यालय कोर्डिनेटर माधवी पंवार ने किया।