परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया और अस्पताल के बाहर मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठ गए। मामला बढ़ता देखकर सुभाषनगर थाना पुलिस वहां पहुंची। समाझाइश के प्रयास किए, लेकिन परिजन नहीं माने। करीब सात घण्टे चली समझाइश पर मुआवजे पर सहमति बनने के बाद परिजन देर रात शव ले गए।