29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेना का विमान क्रेश, विस्फोट के बाद आधा किलोमीटर तक गिरे टुकड़े, Video में देखें पायलट का हाल

वायु सेना का विमान क्रेश हुआ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

deepak deewan

•

Updated: 21 Oct 2021, 11:21 AM IST

army plane crash

army plane crash

भिंड. मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक विमान क्रेश हो गया है. यह विमान सेना का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार सेना का विमान क्रेश होकर एक खेत में जा गिरा. विमान में सवार पायलट घायल बताए जा रहे हैं हालांकि इनको पेराशूट से नीचे कूदते भी देखा गया.

जानकारी के मुताबिक क्रेश हुआ विमान वायु सेना का है. विमान क्रेश होकर भिंड जिले के बावड़ी गांव के पास जा गिरा. गांव के एक खेत में विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई. विमान के पुर्जों से धुआं उठते भी देखा गया. विमान को गिरते देख और धुआं उठते देखकर वहां बडी संख्या में ग्रामीण आ पहुंचे.

विमान के क्रेश होते ही उसमें सवार सैनिक ने पेराशूट से नीचे कूदकर जान बचाई. बबेड़ी गांव में गुरुवार को मिग विमान क्रैश हुआ। गांववालों ने इस हादसे की सूचना पुलिस तक पहुंचाई। पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे की सूचना एयर पोर्ट अफसरों को भेजी जा चुकी है। यह घटना बीहड़ इलाके में हुई।

जिले के देहात थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बावड़ी के मन का बाघ गांव के निकट वायु सेना का मिराज 2000 बाजरा के खेत में क्रेश हो गया. हादसा सुबह करीब 10:00 बजे का बताया गया है. क्रेश होने से पहले पायलट और सहायक दोनों ने पैराशूट के माध्यम से 2 किलोमीटर पहले ही उतर कर अपनी जान बचा ली.

हालांकि जिस खेत में मिराज 2000 क्रेश हुआ है उस खेत की न सिर्फ फसल क्षतिग्रस्त हो गई है बल्कि जमीन में मिराज 2000 20 फीट गहराई में धंस गया है. विस्फोट के दौरान आधा किलोमीटर दूरी तक टुकड़े गिरे. हादसे का शिकार हुआ मिराज 2000 ग्वालियर से उड़ा था जो भिंड जिले के बरेली ग्राम पंचायत अंतर्गत सुमन का बाद गांव के पास क्रेश हुआ.

बाजरा के खेत में क्रैश हुए मिराज 2000 को लेफ्टिनेंट पायलट अभिलाष कुमार चला रहे थे. क्रेश होने के संकेत मिलने के बाद उन्होंने भारौली गांव के पास ही पैराशूट से उतरकर अपनी जान बचा ली. मिराज 2000 के क्रैश होने के दौरान खेत की जमीन में गहरा गड्ढा हो गया है. गड्ढे में मिराज 2000 समा गया है. इसके अलावा विमान के कई टुकडे आसपास के कई मीटर के क्षेत्र तक बिखर गए हैं. जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल पायलट को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.