
जायदाद के लालच में बेटे और पिता ने मिलकर दादा को मरवाया- अब जाएंगे जेल
भिण्ड. जमीन जायदाद का ऐसा लालच बेटों के मन में आया कि उन्होंने अपने ही पिता की हत्या करवा दी, आश्चर्य की बात तो यह है कि इस हत्या की वारदात में बुजुर्ग का पोता भी शामिल है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को धर दबोचा है, वहीं हत्या में शामिल मोटरसाइकल सहित कट्टा भी जब्त कर लिया है।
शहर के गोविंद नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जिसमें कलयुगी बेटों और पोते ने मिलकर अपने ही दादा की हत्या करवा दी, इन्होंने पैतृक जायदाद के लालच में दो लाख रुपए की सुपारी दी थी, आरोपी ने 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या घर के दरवाजे पर ही गोली मारकर कर दी है।
2 लाख रुपए की सुपारी
जानकारी के अनुसार पैतृक जायदाद हथियाने के लिए दो बेटों और पोते ने मिलकर 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या करवा दी, इन्होंने हत्या के लिए करीब 2 लाख रुपए की सुपारी दी थी, जिसके चलते आरोपियों ने 2 अक्टूबर सुबह करीब 7 बजे गोली मारकर हत्या कर दी, पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या की वारदात में शामिल दो मोटरसाइकल व कट्टा भी बरामद कर लिया है।
घर के दरवाजे पर मारी गोली
थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार गोविंद नगर में अतिबल सिंह यादव (65) की उनके घर के दरवाजे पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद मृतक के बेटे धर्मवीर सिंह यादव, संजय यादव व 17 वर्षीय पोते का नाम सामने आया है, तीनों आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने 17 दिन के अंदर मंगलवार सुबह अटेर क्षेत्र के ग्राम रमा के हार में गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि जायदाद पाने की गरज से अतिबल सिंह की हत्या करने के लिए उन्होंने अटेर थाना क्षेत्र के ग्राम खिपोना निवासी रॉबिन यादव को दो लाख रुपए की सुपारी दी थी, हालांकि आरोपी को अग्रिम राशि के रुप में सिर्फ 50 हजार रुपए ही दिए थे।
Updated on:
20 Oct 2021, 1:21 PM IST
Published on:
20 Oct 2021, 1:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.