30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन बॉर्डर पर 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई एमपी के सपूत जवान की मौत, अंतिम यात्रा में उमड़ा शहर

Soldier Died in Siachen Border : भिंड जिले के विनोद नगर में रहने वाले 42 वर्षीय जितेंद्र सिंह बघेल अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर के चीन बॉर्डर पर जमीन से 18 हजार फीट की ऊंचाई पर देश की रक्षा के लिए तैनात थे। हार्ट अटैक के कारण ड्यूटी पर तैनात जितेंद्र सिंह बघेल की मौत हो गई।
2 min read
Google source verification

भिंड

image

Avantika Pandey

Oct 03, 2024

bhind soldier jitendra singh baghel

Soldier Died in Siachen Border : मध्यप्रदेश के भिंड से बुधवार को बेहद गमगीन मंजर की तस्वीरें सामने आई। सियाचीन में भिंड के जवान जितेंद्र सिंह बघेल की मौत के बाद उनकी अंतिम यात्रा गांव में निकाली गई। अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। नम आंखों के साथ लोगों ने जवान को पुरे सम्मान के साथ विदा किया। ड्यूटी पर तैनात जितेंद्र सिंह बघेल (Soldier Died in Siachen Border ) की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई थी।

मृतक के घर में दुःख का मंजर पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना के एक दिन पहले ही रात में पत्नी ने जितेंद्र से बात की थी लेकिन अगली सुबह मौत की खबर सुनकर हर कोई विषाद में डूब गया।

सियाचीन में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर थे तैनात

भिंड जिले के विनोद नगर में रहने वाले 42 वर्षीय जितेंद्र सिंह बघेल अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर के चीन बॉर्डर पर जमीन से 18 हजार फीट की ऊंचाई पर देश की रक्षा के लिए तैनात थे। बता दें कि सियाचीन वो जगह है जहां सितंबर की महीने में तापमान माइनस में रहता है। ऐसी ही जगह पर जीतेन्द्र सिंह बघेल की मौत(Soldier Died in Siachen Border) हार्ट अटैक के कारण हुई।

ये भी पढ़ें - भारत-बांग्लादेश मैच से पहले ग्वालियर में धारा 163 लागू, इन चीजों पर लगी रोक

जानकारी के अनुसार 30 सितंबर को ड्यूटी के दौरान अचानक जितेंद्र को सीने में दर्द उठने की शिकायत हुई जिसके बाद तत्काल उन्हें इलाज के लिए आर्मी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। अगले दिन जवान के मौत की जानकारी उनके बड़े भाई को दी गई। जिसके बाद पुरे घर मातम पसर गया।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई विदाई

बुधवार को मृतक जवान जितेंद्र सिंह बघेल की अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा से पहले आर्मी के द्वारा गार्ड ऑफ ऑन सम्मान के साथ भिंड के जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पूरा शहर उन्हें विदा करने के लिए सड़कों पर उतर आया। वंदे मातरम, भारत माता जिंदावाद, जितेंद्र सिंह अमर रहे के नारों की गूंज चारों तरफ फैल गयी। जितेंद्र सिंह के बेटे हर्ष ने उन्हें मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।