31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लेडी सिंगर से बनाना चाहता था संबंध, अश्लील फोटो खींचकर बना रहा था दबाव

नजदीकी का फायदा उठाकर घर आते जाते वक्त खींचे थे लेडी सिंगर के अश्लील फोटो...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 30 Aug 2022, 3:25 PM IST

bhind.jpg

,,,,

भिंड. लेडी सिंगर पर संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहे आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला भिंड जिले का है जहां बीते दिनों एक लेडी सिंगर ने अपने ही एक साथी पर उसकी अश्लील फोटो खींचने और फिर फोटो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया और आरोपी रविशंकर को गिरफ्तार कर लिया है।

लेडी सिंगर पर बना रहा था संबंध बनाने का दबाव
मामला भिंड जिले के रतनपुरा गांव का है। यहां रहने वाली एक 35 वर्षीय विवाहिता महिला अल्पा (बदला हुआ नाम) कार्यक्रमों में गीत गाने का काम करती है। अल्पा ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया था कि उसके पति की तबीयत खराब रहती है और वो बीमार रहते हैं इसलिए उसे घर का पूरा बोझ उठाना पड़ता है और वो सामाजिक व धार्मिक कार्यकर्मों में गीत संगीत कर अपना परिवार चलाती है। उसी के साथ रविशंकर नाम का युवक भी सिंगर है जो कार्यक्रमों में उसके साथ गाना गाता है। इसलिए रविशंकर से उसकी अच्छी जान पहचान हो गई थी।

यह भी पढ़ें- दर्शन करने मंदिर आया परिवार कार समेत पानी में बहा, फिर सामने आया हैरान कर देने वाला वीडियो

अल्पा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि रविशंकर ने बातों ही बातों में उसके परिवार की स्थिति के बारे में जान लिया और मदद के बहाने उससे नजदीकियां बढ़ाने लगा। वो अक्सर उसके घर भी आता जाता था। इसी दौरान उसने छिपकर उसकी अश्लील फोटोज खींच लीं। एक दिन रविशंकर ने उससे संबंध बनाने के लिए कहा लेकिन जब उसने विरोध किया तो रविशंकर ने उसे बताया कि वो अश्लील तस्वीरें खींच चुका है और अगर संबंध नहीं बनाए तो उन तस्वीरों को वायरल कर देगा। रविशंकर के दबाव बनाने पर अल्पा ने हिम्मत जुटाई और पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करा दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी रविशंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- 'तीखी मिर्ची' बोलते ही बीच बाजार मचा बवाल, भिड़ी महिलाएं