23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूर्य देव ने किया तुला राशि में प्रवेश, खुल जाएगी 5 राशि के जातकों की किस्मत

सूर्य देव ने किया तुला राशि में प्रवेश, खुल जाएगी 5 राशि के जातकों की किस्मत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 18 Oct 2018, 4:38 PM IST

surya-tula

सूर्य देव ने किया तुला राशि में प्रवेश, खुल जाएगी 5 राशि के जातकों की किस्मत

भिंडः सूर्य ने 18 अक्टूबर, 2018 को तुला राशि में प्रवेश किया है। इसके फलस्वरूप आपके जीवन में परिवर्तन होना स्वभाविक है। वैसे तो सूर्य के तुला के गोचर में प्रवेश करने से लगभग सभी राशियों पर कुछ ना कुछ विपरीत असर पड़ता है। लेकिन, इस चक्र के बनने के बाद पांच राशियों के लिए यह लाभकारी भी साबित होता है। तो आइये जानते वह कौनसी राशियां हैं जिनपर इस गोचर के कारण शुभता बढ़ेगी।

-मेष राशि

इस राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र में श्रम का लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से सम्मान के योग बन रहे हैं। आप अपने अच्छे व्यवहार के कारण प्रशंसा के पात्र होंगे। आपको चारों ओर से कामयाबी मिलेगी। जीवन में आ रही तकलीफें समाप्त हो जाएंगी। पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध रहेंगे और घर में आनंदमय वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी।

-वृश्चिक और मकर राशि

इन राशि के लोगों को सूर्य देव की कृपा से नौकरी के क्षेत्र में लाभ होगा। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी, जिससे आपकी आमदनी में इजाफा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सर्राफा कारोबारियों को लाभ मिलेगा। शेयर बाजार में निवेश करने से हानि हो सकती है।

-सिंह एवं कर्क राशि

इन राशि वाले लोगों को जीवन में कई बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम व्यतीत होगा। सफलता के परचम लहराएंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता-पिता का पूरा समर्थन मिलेगा।