भिण्ड. नेशनल हाईवे 719 को टू-लेन से फोरलेन में तब्दील करने की मांग तेज हो रही है. ग्वालियर से बरही तक के इस हाईवे को फोरलेन करने की मांग को लेकर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा था. डॉ. रमेश दुबे द्वारा दिए गए मांग पत्र को केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी के लिए अग्रेसित कर दिया है।