भिवाड़ी/रेवाड़ी/पत्रिका। दो दिन पूर्व नगर के सेक्टर-4 स्थित एक कंपनी के सीईओ के घर से दिनदहाड़े 6.70 लाख रुपए लूटने वाले नकाबपोश बदमाशों से मुकाबला करने वाली जिस ‘बहादुर’ बेटी के गुणगान में कशीदें पढ़े गए थे, उसकी असलियत उजागर होने पर सभी हतप्रभ रह गए। डकैती की पूरी कहानी झूठी निकली। इस साजिश में खुद सीईओ की बेटी शामिल थी और कथित नकाबपोश बदमाश कोई और नहीं उसका बॉयफ्रेंड था। इस प्रकरण में अब एक नई कहानी यह भी सामने आई है कि बॉयफ्रेंड द्वारा ब्लैकमेल करने पर लडकी ने यह नगदी उसे दी थी। आरोपी बॉयफ्रेंड ने पुलिस को गिरफ्तार कर नगदी बरामद कर ली है।