1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी, फर्जी अप्वाइंटमेंट लेटर तैयार करवाकर ठगे 22 लाख

दिल्ली यूनिवर्सिटी में लिपिक के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी कागजात तैयार कर 5 लाख रुपए की ठगी करने क मामले में थाना निजामपुर की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदित्य उर्फ छोटू निवासी जनता कॉलोनी रोहतक के रूप में हुई है ।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिवाड़ी

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 10 May 2023, 3:05 PM IST

photo_6260186409453336652_x.jpg

बहरोड़ . दिल्ली यूनिवर्सिटी में लिपिक के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी कागजात तैयार कर 5 लाख रुपए की ठगी करने क मामले में थाना निजामपुर की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदित्य उर्फ छोटू निवासी जनता कॉलोनी रोहतक के रूप में हुई है । पुलिस ने आरोपी से 1लाख रुपए और एक स्कूटी भी बरामद की है।

बामनवास गांव के नरेश कुमार ने थाना निजामपुर में 22 लाख रुपए हड़पने की शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि विरेंद्र स्वरूप नजदीक श्याम मंदिर बहरोड को वह पिछले 10- 12 साल से जान पहचान है।

यह भी पढ़ें : दो गोली लगने के बावजूद 3 आतंकियों को ढेर करने वाले संदीप झाझड़िया को मिला शौर्य चक्र

वीरेंद्र ने उससे कहा कि उसका रिश्तेदार आदित्य उर्फ छोटू निवासी जनता कॉलोनी रोहतक यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन में सैंक्शन अधिकारी के पद पर कार्यरत है। वह पैसे लेकर लिपिक के पद पर नौकरी लगवाता है। इस पर आरोपी ने नरेश से 11 लाख की डिमांड कर दिल्ली यूनिवर्सिटी में लिपिक के पद पर नौकरी लगवाने की बात कही। इसके बाद आरोपियों ने अपने प्लान के मुताबिक नरेश से दस्तावेज मंगवा कर अगस्त 2021 में मेडिकल एग्जामिनेशन करवाया और नवंबर 2021 में रोहतक के एक होटल में ऑनलाइन इंटरव्यू करवाया। बाद में इंटरव्यू में उसे असफल बताते हुए उसे पास करवाने के नाम पर फिर पैसों की डिमांड की।

आरोपियों ने दिसंबर में दोबारा इंटरव्यू करवाकर भर्ती का आश्वासन दिया। इसके बाद पीडित का फोन उठाना बंद कर दिया। कुछ समय बाद फिर से आरोपी ने फोन कर नरेश से 9 लाख रुपए और मांगे। इसके बाद आरोपियों ने फर्जी अप्वाइंटमेंट लेटर तैयार करवा कर नरेश को थमा दिया।

यह भी पढ़ें : खिलाड़ियों को झटका, बदले नियम, गई खेल कोटे की नौकरी