1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sana Khan और Zaira Wasim के बाद अब इस एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री और ग्लैमर की दुनिया को कहा अलविदा, पकड़ी इस्लाम की राह

बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) के इंडस्ट्री और ग्लैमर की दुनिया को अलविदा करने के बाद अब इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने ग्लैमर को छोड़ इस्लाम की राह पकड़ ली है। इस खबर ने उनके फैंस को खूब निराश कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 8 Oct 2022, 3:38 PM IST

Bhojpuri Actress Sahar Afsha

Bhojpuri Actress Sahar Afsha

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'जय हो' में नजर आने वाली एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) ने एक दिन अचानक इंडस्ट्री और ग्लैमर वर्ल्ड को अलविदा कहते हुए इस्लाम की राह पकड़ ली। जब ये खबर मीडिया में और उनके फैंस के सामने आई तो वो काफी निराश हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की फोटो साझा करते हुए अपने फैंस को ये चौंका वाली न्यूज दी थी कि वो इंडस्ट्री से दूर हो रही हैं और इस्लाम की राह पर चल पड़ी है। इसके अलावा आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस ज़ायरा वसीम (Zaira Wasim) ने भी कुछ समय बाद इंडस्ट्री को बाय बोलकर इस्लाम की राह पकड़ ली थी।

ऐसे ही एक और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री और ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कहने के बाद इस्लाम की राह पकड़ ली है। जी हां, हाल में इस एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को ये खबर दी कि वो अब ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह रही हैं और इस्लाम के रस्ते पर चल रही हैं।

उनका ये पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहा है। यहां हम बात कर रहे हैं भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफशा (Sahar Afsha) के बारे में। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी निराश नजर आ रहे हैं। हाल में सहर अफशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर लिखा 'मैंने ये फैसला किया है कि मैं शोबिज (फिल्म इंडस्ट्री) छोड़ने जा रही हूं'।

यह भी पढ़ें:'रामायण' के सीता और लक्ष्मण को नहीं पसंद आया 'Adipurush' का टीजर


भोजपुरी एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि 'अब इससे मेरा कोई तालुक नहीं होगा'। एक्ट्रेस पोस्ट में लिखती हैं कि 'मैं अगली जिंदगी इस्लामी तालीमात (इस्लाम की शिक्षाओं) और अल्लाह के अल्हम के मुताबिक गुजारने का इरादा रखती हूं। मैं अपनी गुजिश्ता जिंदगी से तौबा करती हूं. अल्लाह से तौबा करती हूं. अल्लाह से माफी की तालाबगर हूं'।

उन्होंने आगे लिखा कि 'मैं इत्तेफाक से इस इंडस्ट्री में आ गई थी. पर अब सब खत्म करने का इरादा कर लिया है. अगली जिंदगी अल्लाह के नाम होगी'। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के साथ कई फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस का मानना है कि 'ग्लैमरस लाइफ छोड़ कर अब वो केवल अल्लाह के बताये रास्ते पर चलने वाली हैं'।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर ने Hrithik Roshan पर किया ऐसा कमेंट