1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड एक्टर ने Hrithik Roshan पर किया ऐसा कमेंट, बोले – ‘उम्मीद है फिल्म के लिए भाई जान फीस नहीं…’

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'विक्रम वेधा' (Vikram Vedha) बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठीक प्रर्दशन कर रही है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर ने ऋतिक पर एक बार फिर तंज कसते हुए एक बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 8 Oct 2022, 11:30 AM IST

बॉलीवुड एक्टर ने Hrithik Roshan पर किया ऐसा कमेंट

बॉलीवुड एक्टर ने Hrithik Roshan पर किया ऐसा कमेंट

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'विक्रम वेधा' (Vikram Vedha) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है, जिसको लोगों का मिक्स रिव्यू मिल रहा है। ज्यादातर लोगों को एक्शन से भरपुर फिल्म पसंद आ रही है, तो कुछ इसकी तुलना ऑरिजनल फिल्म से कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर और खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले केआरके (KRK) ने भी अपना रिव्यू देते हुए फिल्म को डिजास्टर बताया था। एक्टर ने एक बार फिर कमेंट कर ऋतिक रोशन की फीस पर बड़ा बयान दिया है। हाल में उन्होंने ऋतिक की फीस को लेकर एक ट्वीट किया है। उनका कहना है कि इस फिल्म के लिए एक्टर ने फीस तो नहीं ली होगी।

हाल में ट्वीट करते हुए केआरके ने लिखा 'फिल्म विक्रम वेधा ने गुरुवार को 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। मतलब पहले हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 47 करोड़ रुपये रहा। ऐसे में ये फिल्म डिजास्टर है। प्रोड्यूसर्स को करीब 150 करोड़ रुपये का नुकसान हुआहै। मुझे उम्मीद है कि ऋतिक रोशन भाई जान इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं लेंगे और रिलायंस को पूरी तरह तबाह नहीं करेंगे, जो करीब बंद हो चुका है'।

केआरके का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर लोग लगातार कमेंट्स कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने फिल्म के रिव्यू में एक ट्वीट कर लिखा था कि 'आज पूरे भारत भारत में विक्रम वेधा के 90 फीसदी मॉर्निंग शो रद्द कर दिए गए हैं। पहले दिन की तुलना में दोपहर के शोज 50 फीसदी खाली हैं। ये फिल्म 2 दिन में ही डिजास्टर बन गई है। फिल्म की लैंडिंग कॉस्ट 250 करोड़ है। बहुत-बहुत बधाई ऋतिक रोशन भाई जान'।

यह भी पढ़ें:जब Gauri Khan के भाई ने Shah Rukh Khan को दिखाई थी बंदूक!


इसके अलावा केआरके ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'मैं जरूर विक्रम वेधा का रिव्यू करूंगा। अगर बॉलीवुड वाले लोगों ने फिल्म रिलीज होने से पहले मुझे जेल में दोबारा नहीं डाला तो'। केआरके के ये सभी ट्वीट्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे, जिसके बाद कुछ लोगों ने उनके हक में ट्वीट्स किए थे, तो कुछ ने उनके खिलाफ।

केआरके अक्सर ही बॉलीवुड से लेकर राजनीति और देश-दुनिया की खबरों के अलावा फिल्मों के रिव्यू देने का काम करते हैं। साथ ही वो अक्सर अपने विवादित बायनों को लेकर जाने जाते हैं। कुछ समय पहले उनको साल 2020 में बॉलीवुड के कुछ एक्टर्स को लेकर विवादित ट्वीट्स के लिए जेल भेजा गया था, जिसके काफी समय बाद उनके बेल मिली थी।

यह भी पढ़ें: 'रावण' का किरदार निभाने के लिए Arvind Trivedi को मिली थी ऐसी सजा!