8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बुर्का पहनकर थोड़ी नाचूंगी..’, भगवा रंग विवाद पर यामिनी सिंह का बड़ा बयान

Bhojpuri: भगवा रंग विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और ऐसे में इस मामले को लेकर भोजपुरी सिनेमा के एक्टर खेसारी लाल यादव की एक्ट्रेस यामिनी सिंह का यह बयान बवाल मचा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anju Chaudhary Bajpai

•

Updated: 3 Jan 2023, 6:42 PM IST

yaminisingh.jpg

Yamini Singh on Pathaan Controversy

Yamini Singh On Besharam Rang Controversy : भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस यामिनी सिंह अपनी बिंदास अंदाज और बेबाकी के लिए जानी जाती है। उन्होंने कई बार राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय पेश की है। यामिनी सिंह ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' को लेकर चल रहे भगवा विवाद पर अपनी टिपणी की है। भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने बेशर्म रंग विवाद के बीच कुछ ऐसा बोला दिया है जो टॉप हेडलाइंस का हिस्सा बन चुका है। दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई भगवा रंग की बिकिनी पर हंगामा मचाते लोगों के लिए यामिनी सिंह ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। दरअसल, यामिनी सिंह का यह कहना है कि फिल्म (Pathaan) के सॉन्ग (Besharam Rang) में अगर दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है तो इसमें किसी को भी कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। जिस तरह का सॉन्ग होता है उसी तरह के कपड़े उस सॉन्ग में पहने जाते है तो फिर इसमें दिक्कत क्या है।


यामिनी सिंह ने दीपिका को किया सपोर्ट

यामिनी सिंह (Yamini Singh) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि 'हमारे समाज एक कलाकार को बांधने की कोशिश करता रहता है। हर चीज पर पाबंदी लगाते हैं कि यह मत करो, वो मत करो.. दीपिका ने बिकिनी पहनी तो इस बात में प्रॉब्लम क्या है...'

यह भी पढ़ें : सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की शॉपिंग हुई शुरू, वायरल हुआ वीडियो

यामिनी सिंह 'भगवा विवाद...'
यामिनी सिंह का कहना है कि कोई भी आइटम सॉन्ग हो तो उसमें 'मैं बुर्का पहनकर थोड़ी नाचूंगी..'। जिस तरह से सॉन्ग की डिमांड होती है या फिर सॉन्द की थीम होती है, ठीक उसी तरह के कपड़े उस सॉन्ग में पहने जाते है नाकि कुछ भी पहनकर काम चल जाएगा।

यह भी पढ़ें : 'तेरी मां है कि नहीं है..' एमसी स्टैन के पर्सनल होने पर भड़कीं अर्चना गौतम


यामिनी सिंह ने दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के सॉन्ग बेशर्म रंग को लेकर चल रहे भगवा विवाद पर अपनी राय देकर यह साफ कर दिया है कि वह दीपिका और शाहरुख खान के साथ हैं।

यह भी पढ़ें : मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड सितारें, देखिए तस्वीरें