3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पापा ने चना बेंचकर मुझे पैसा दिया था’, जब लाइव इंटरव्यू में रो पड़े खेसारी लाल यादव

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों अपने गानों को लेकर फैंस के बीच काफी छाए हुए हैं. उनके गानों को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है. इसी खेसारी लाल का एक पुराना इंटरव्यू वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने जीवन में कितनी परेशानियों का सामना किया है. वायरल वीडियो में खेसारी लाल काफी भावुक नजर आ रहे हैं.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 6 Mar 2022, 4:22 PM IST

khesari_lal_yadav.jpg

'पापा ने चना बेंचकर मुझे पैसा दिया था', जब लाइव इंटरव्यू में रो पड़े खेसारी लाल यादव

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव के इन दिनों कई गाने रिलीज हुए हैं, जिन्होंने फैंस के बीच धूम मचा दी है. खेसारी लाल के गाने यूट्यूब पर काफी देखे और सुने जा रहे हैं. इसके अलावा भी खेसारी लाल के कई और नए गाने रिलीज होने वाले हैं. खेसारी लाल के गाने को दर्शकों का बेहद प्यार मिलता है. खेसारी लाल के गानों पर मिलियन में व्यूज देखने को मिलते हैं. इसी बीच खेसारी लाल का एक पुराना इंटरव्यू वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में खेसारी लाल बता रहे हैं कि उन्होंने अपने जीवन में कितनी परेशानियों का सामना किया है.

वायरल वीडियो में खेसारी लाल काफी भावुक होते हुए भी नजर आ रहे हैं. इंटरव्यू में खेसारी लाल ने बताया था कि 'उनका बचपन बेहद गरीबी में बीता है. इतना ही नहीं उनका जन्म भी पड़ोसी के घर में हुआ है'. खेसारी लाल यादव ने बताया कि 'वो तीन भाई हैं और चाचा के बच्चों को मिलाकर सब सात भाई हैं. सातों भाइयों की परवरिश उनकी मां ने ही की है'. खेसारी लाल कहते हैं कि 'जब भी अपनी गरीबी के बारे में सोचते हैं तो उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं'. खेसारी लाल बताते हैं कि 'उनका मिट्टी का घर था, जो बारिश के दिनों में बह जाता था'.

यह भी पढ़ें: 'हीरो हो हीरो ही रहो BJP के गुलाम मत बनो', निरहुआ का नया गाना सुन यूजर्स ने लगाई क्लास

एक्टर बताते हैं कि 'उनके पिता परिवार में अकेले कमाने वाले थे. वो चना बेचकर सबका पेट भरते थे'. वो बताते हैं कि 'पापा दिन में चना बेचते थे और रात में कहीं गार्ड का काम किया करते थे. इसके बाद सुबह मंडी जाया करते थे वहां से सड़ी हुई बेकार प्याज लाया करते थे और उसी को चना में मिलाकर बेचा करते थे'. अपनी स्ट्रगलिंग के बारे में बात करते हुए खेसारी लाल बताते हैं कि 'उनके पिता ने चना बेच बेचकर उन्हें कैसेट बनाने के लिए पैसे दिए थे. उन्होंने उन पैसों से दो कैसेट बनाए, लेकिन किस्मत में तो अभी और भी ठोकरें खाने को लिखी थीं इसलिए वो कैसेट सुपर फ्लॉप रही थीं'.

खेसारी लाल बताते हैं कि 'स्टेज परफॉर्मेंस करके खेसारी ने बाकी के पैसे जोड़े और 25 हजार में तीसरी कैसेट तैयार की, जो कि छपरा, सिवान और गोपालगंज इन तीनों जिलों में खूब बजा'. यहीं से खेसारी लाल यादव अपने गानों के साथ-साथ खुद भी हिट हो गए और उन्हें काम मिलना शुरू हो गया था. आज के समय में खेसारी लाल के ताबड़ तोड़ गाने और फिल्में रिलीज होती हैं, जो काफी पसंद की जाती हैं और हिट साबित होते हैं. इसके अलावा आने वाले समय में उनके कुछ गाने रिलीज होने वाले हैं.

VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढे़ं: 'द कपिल शर्मा शो' में लगेगा भोजपुरी का तड़का, फैंस को गुदगुदाने शो में आ रही हैं रानी चटर्जी