26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bhojpuri / मां के निधन से टूटे मनोज बाजपेयी, भावुक होकर शेयर किया इमोशन नोट

मां के निधन से टूटे मनोज बाजपेयी, भावुक होकर शेयर किया इमोशन नोट

Manoj Bajpayee: भोजपुरी और बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी अपनी मां के निधन से बिखर गए है। मां की मृत्यु से उन्हें बेहद दुख हुआ है। उन्होंने भावुक होकर अपना एक नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया है और कहा- माई ने हमें बुरे वक्त से लड़ना सिखाया..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anju Chaudhary Bajpai

•

Updated: 13 Dec 2022, 2:51 PM IST

manojnew.jpg

Manoj Bajpayee

Manoj Bajpayee Emotional Note for His Mother: मनोज बाजपेयी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की मां के निधन के बाद उनका दर्द सोशल मीडिया पर इस कदर छलका कि फैंस भी उनके लिए परेशान हो गए हैं। मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया ऐसी बात लिखी की लोग उनके इस इमोशनल नोट को पढ़कर रो पड़े। इस नोट पर मनोज बाजपेयी ने सबसे पहले लिखा - 'हमेशा कर्जदार रहूंगा'। मनोज बाजपेयी की मां का 80 साल की उम्र 8 दिसंबर को निधन हुआ। अपनी मां की मौत से काफी आहत हुए मनोज ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट श्रद्धांजलि के तौर पर शेयर किया है। बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन दिल्ली के एक अस्पताल में हुआ था। इस दुख की घड़ी में एक्टर अपने परिवार को संभालने की भी कोशिश कर रहे हैं। मनोज ने अपनी मां को 'आयरन लेडी' कहकर सम्मानित किया। मनोज ने कहा की उनके बगैर सब अधूरा-अधूरा है। मनोज बायपेयी अपनी मां को अपनी जिंदगी मानते थे।

मां को बुलाया आयरन लेडी

अपनी मां के निधन के बाद मनोज बाजपेयी अंदर से टूट गए हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी मां को आयरन लेडी कहकर पुकारा करते थे। मनोज बाजपेयी ने एक बड़ा सा नोट सोशल मीडिया साइट पर शेयर किया है। उनके जाने के बाद उनकी यादें साथ रह गई हैं जो जीवन को जीने के लिए पर्याप्त है।

सोशल मीडिया साइट पर लिखा 'इमोशनल नोट'

उन्होंने लिखा कि 'एक आयरन लेडी को श्रद्धांजलि, मेरी मां! इसी नाम से मैं उन्हें बुलाता था! छह बच्चों की मां और सबसे सज्जन किसान की पत्नी! उन्होंने अपने परिवार को सभी बुरी नजरों और इरादों से बचाया।' इस अक्षम्य दुनिया और अपने सपनों का त्याग करते हुए हर बच्चे की जरूरतों को पूरा करने में अपने पति का सपोर्ट किया। वह एक ऐसी महिला थी जिसने अपनी बेहिचक नजर से दुनिया पर राज किया! काश मैं समय में वापस जा पाता और अपनी मां को अद्भुत मजबूत नेतृत्व वाले शख्स के रूम में विकसित होते देख पाता, जो वह थीं।'

यह भी पढ़ें : भारत में बैन किया गया ये मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म, अब नहीं देख पाएंगे कई फिल्में और वेब सीरीज

मनोज बाजपेयी ने कहा कि वह अपनी मां के असंख्य योगदानों के लिए हमेशा उनके कर्जदार रहेंगे। मनोज बाजपेयी ने यह भी कहा कि उनके संघर्ष के दिनों में उनके अटूट समर्थन ने उन्हें कभी हार न मानने की ताकत दी है। मनोज ने अपनी सफलता का पूरा क्रेडिट अपनी मां को दिया। मनोज के मां के नाम लिखे इस इमोशनल नोट को पढ़कर हर किसी की आंख नम हो गई हैं।

यह भी पढ़ें : शाहरुख खान पैदल चलकर पहुंचे माता के मां वैष्णो के दरबार, वीडियो हुआ वायरल