23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये हैं दुनिया की सबसे भाग्यशाली राशि, आने वाले 5 दिनों तक सातवें आसमान पर है इन राशियों का भाग्य

ये हैं दुनिया की सबसे भाग्यशाली राशि, आने वाले 5 दिनों तक सातवें आसमान पर है इन राशियों का भाग्य
2 min read
Google source verification
Rashifal

Rashifal

भोपाल। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि कुल 12 ज्योतिष राशियां होती हैं, और प्रत्येक राशि की अपनी ताकत और कमजोरियां, अपने स्वयं के विशिष्ट गुण, इच्छा एवं जीवन तथा लोगों के प्रति रवैया होता है। आकाश की छवियों, या जन्म के समय ग्रहों की स्थिति के विश्लेषण के आधार आने वाले समय के बारे में भी बताया जाता है। ज्योतिषशास्त्र के तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी ग्रहों की चाल के कारण ऐसे संयोग बन रहे है की आने वाले 5 दिनों में इन राशियों का भाग्य चमकने वाला है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां...

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के छात्रों को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद मिल सकती है। इसके साथ ही आप जिस कार्य में सफलता हासिल करने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे है, उस कार्य में भी आपको सफलता जरूर मिलेगी। गौरतलब है कि काफी कोशिशे करने के बाद आपकी तरक्की और धन में वृद्धि होने के योग बन रहे है। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की राशि में ग्रह परिवर्तन के कारण बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। यह समय में आपको काफी खुशियां मिलेंगी। जो लोग इस समय नौकरी की तलाश कर रहे है, उन्हें नौकरी जरूर मिलेगी। साथ ही इस समय जमीन-जायदाद से जुड़े मामले भी पूरी तरह से सुलझ जाएंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं और शनि इनका नेतृत्व करता है। इस राशि एक लोग अपनी मेहनत और लगन के दम पर हर क्षेत्र में उपलब्धि पाने में सफल रहते हैं। इस राशि के जातकों पर मां दुर्गा की कृपा दृष्टि होने की वजह से कोई इनका चाह कर भी बुरा नहीं कर पाएगा। आर्थिक मामले पूरी तरह से सुलझ जाएंगे।