2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking : राजधानी में फिर लगेगा 10 दिन का लॉक डाउन, सभी सरहदें होंगी सील

25 जुलाई से राजधानी भोपाल में फिर लगेगा 10 दिन का लॉकडाउन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 22 Jul 2020, 8:47 PM IST

news

भोपाल/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अनलॉक किये जाने के बाद से कोरोना के मरीजों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में प्रदेश सराक ने फैसला लिया है कि, राजधानी भोपाल को दस दिनों के लिए एक बार फिर लॉडाउन किया जाएगा। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, राजधानी भोपाल में कोरोना की व्यापकता को देखते हुए 25 जुलाई से 10 दिन का लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन 24 जुलाई रात 8 बजे से लागू हो जाएगा।

पढ़ें ये खास खबर- बड़ी खबर : उपचुनाव से पहले अतिथि शिक्षकों के लिए कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 'सत्ता में लौटे तो पूरा करेंगे वादा'

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बयान

भोपाल में कोरोना विस्फोट

अनलॉक किये जाने के बाद से राजधानी में लगातार कोरोना मरीजों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को जिले में पहली बार 24 घंटे में रिकॉर्ड 200 से अधिक कोरोना मरीजों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है, जो बेहद हैरान कर देने वाली है। भोपाल में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन पहले ही शहर के कई इलाकों को कंटेंटमेंट घोषित कर चुका है। मंगलवार को इलाको में किए गए संपूर्ण लॉकडाउन को और आगे बढ़ाते हुए बुधवार को नए भोपाल के अवधपुरी इलाके के छह कॉलोनियों को 29 मार्च तक सील करने का फैसला किया गया था। हालांकि, नए आदेश के मुताबिक, अब पूरे जिले को दस दिनों के लिए लॉकडाउन किया जाएगा।

पढ़ें ये खास खबर- आवारा कुत्तों का आतंक, घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला

गृहमंत्री ने कही ये बात

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, लॉकडाउन की अवधि में मेडिकल सेवा, दूध की दुकान, सरकारी राशन की दुकानें खुली रहेंगी। हालांकि, जिले के सारे सरहदी रास्तों को दस दिनों के लिए सील किया जाएगा, किसी विषेश स्थिति में ही आवजाही की जा सकेगी। आवागमन के लिए पूर्व की तरह ही पास जारी किए जाएंगे। नरोत्तम मित्रा ने जिले की सभी सरकारी राशन की दुकानों को निर्देश दिये हैं कि, वो आगामी 23-24 तारीख को 2 दिनों के भीतर लोगों को राशन बांट दें। इसके अलावा, गृहमंत्री ने राजधानी वासियों से आग्रह किया है कि, सभी लोग 10 दिन का राशन लेकर रख लें, ताकि इस बीच कोई समस्या न हो।