
june month predictions: प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों का प्रभाव रहता है। हर दिन ग्रहों की चाल भी बदलती रहती है। व्यक्ति कब पैदा हुआ और किस दिन पैदा हुआ इसका भी असर उम्रभर उसके जीवन पर पड़ता रहता है। मध्यप्रदेश के जानेमाने ज्योतिषी पंकज उपाध्याय बता रहे हैं कि 12 जून को जन्मे लोग कैसे होते हैं और उनको जीवन में कितने उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं।
अच्छे लीडर, महत्वाकांक्षी, संस्कारित, बुद्धिमान, लोकप्रिय, पारिवारिक, कला प्रेमी और विचारक होते हैं आज जिनका जन्मदिन होता है, अमूमन ये लोग भाग्यशाली होते हैं और जीवन में अधिक परिश्रम किए बिना आगे बढ़ते रहते हैं, यह बहुत विवेकशील होते हैं और बहुत सोच समझ कर आगे बढ़ते हैं, हर कार्य बहुत मेहनत और लगन से करते हैं,अपने कर्म क्षेत्र में विशेष लोकप्रियता हासिल करते हैं।
ईश्वर और अपने पारिवारिक संस्कारों में इनकी विशेष आस्था रहती है, लालच वश अपने सिद्धांतों के साथ समझौता कम ही करते हैं। मां सरस्वती की विशेष कृपा रहती है, शांतिप्रिय और मृदुभाषी होते हैं और अपनी भाषण और लेखन कला से सब को प्रभावित करने में सफल होते हैं। अपने ज्ञान के दम पर समाज में एक विशिष्ट पहचान कायम करते हैं।
आर्थिक क्षेत्र उत्तम रहता है क्योंकि व्यापार-व्यवसाय चतुराई और समझदारी के साथ करते हैं, व्यापार या नौकरी में भी इनका काम करने का तरीका थोड़ा अलग और कलात्मक रहता है, इसलिए प्रयास सफल होते हैं, अच्छे निवेशक भी होते हैं पैसे को सोच समझकर के सही जगह पर खर्च करना या निवेश करना ये भली-भांति जानते हैं। अमूमन फालतू खर्च की आदत भी कम होती है इसलिए नुकसान कम उठाते हैं।
हमेशा समझदार, पढ़े लिखे और बुद्धिमानीयों की संगत करना इन्हें पसंद होता है , अपने मजबूत संबंधों का लाभ हमेशा व्यापार व्यवसाय और अपने कर्म क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए भी बखूबी लेते हैं।
12 जून को जन्म दिन वाले लोगों का वैवाहिक और पारिवारिक जीवन उत्तम रहता है क्योंकि यह सभी रिश्तो को साथ में लेकर आगे बढ़ना पसंद करते हैं, अपने रिश्तो के प्रति बहुत इमानदार रहते हैं, परंतु कई परिस्थितियों में अधिक सामाजिक होने की वजह से पारिवारिक और सामाजिक जीवन में सामंजस्य बिठाना कठिन हो जाता है। दिशा भटकने और नकारात्मक सोच अपनाने की परिस्थिति में बहुत ही जल्दी ईश्वरीय दंड के भागी भी बनते हैं और भाग्य का भी साथ नहीं मिलता ।
खानपान की आदत और जीवन शैली बहुत जल्दी बिगड़ जाती है उसे अगर सुचारू ना रखें तो स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बहुत जल्दी प्रताड़ित करती हैं, बुरे व्यसन की आदत होने और समय पर सोने जागने और भोजन न करने की बुरी आदत से हमेशा बचना चाहिए।
उम्र का जोड़ 1 हैं तो क्या करें
उम्र के जिस पड़ाव में प्रवेश करने जा रहे हैं उसका जोड अगर 1 है तो आने वाला वर्ष उत्तम रहेगा, पद प्रतिष्ठा और सम्मान में बढ़ोतरी होगी, व्यापार व्यवसाय में विस्तार और तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे, सफल और प्रतिष्ठित लोगों से संबंध बनेंगे परंतु पारिवारिक कारणों से तनाव बढ़ सकते है, सोच समझ कर आगे बढ़ने और विवेकपूर्ण निर्णय लेने से सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे और भाग्य में सकारात्मक बदलाव आएगा, काम की अधिकता में आपसी रिश्तो का विशेष रूप से ख्याल रखें ।
उम्र का जोड़ 2 हो तो ...
उम्र के जिस पड़ाव में प्रवेश करने जा रहे हैं उसका जो अगर 2 है अपने विचारों की शक्ति कल्पनाशीलता, आपसी संबंधों , वाकपटुता और कला से आप समाज में एक नया मुकाम हासिल कर सकते हैं, कर्म क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है परंतु आर्थिक क्षेत्र थोड़ा सा कमजोर हो सकता है, किसी भी प्रकार के भावनात्मक निर्णय ना लें, भविष्य की नई योजनाओं पर कार्य होगा, स्त्री पक्ष से मदद मिलेगी, स्वास्थ्य का उतार-चढ़ाव कुछ तनाव और चिंताएं बढ़ा सकता है।
उम्र का जोड़ 3 हो तो ...
3 होने की परिस्थिति में स्वास्थ्य और व्यवसाय के क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं, लक्ष्य प्राप्ति में अवरोध उत्पन्न हो सकते है, अत्यधिक महत्वाकांक्षी होकर गलत निर्णय लेना आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है, लालच में आकर कि गलत निवेश ना करें, आपसी रिश्तो का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार के जोखिम भरे निर्णय लेने से बचने की चेष्टा करें, भूमि भवन संबंधी कार्यों में आपको परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। वर्ष औसत होगा।
उम्र का जोड़ 4 हो तो ...
4 निर्णय क्षमता को मजबूत करेगा, साहसी और तुरंत निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी, लंबे समय से रुके हुए कार्य निपटा पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से वर्ष उत्तम होगा, जोखिम भरे निर्णय फायदे का सौदा साबित होंगे, तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए वर्ष बहुत होता होगा, फिर से संबंधित व्यापार व्यवसाय में सफलता मिलेगी, साझेदारी में निर्णय सोच समझकर ले। जीवन शैली का विशेष रूप से ध्यान रखें उस वजह से स्वास्थ्य में बड़ी परेशानी आ सकती है। पुराने विवाद निपटाए वो परेशानी का कारण बन सकते हैं।
उम्र का जोड़ 5 हो तो ...
5 अध्ययन, कला और मानसिक श्रम करने वाले लोगों के लिए आने वाला वर्ष बहुत ही उत्तम वर्ष होगा , नए अवसरों की प्राप्ति होगी, नए लोगों से मुलाकात होगी , भाग्य में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे, यात्राएं होंगी, घर परिवार और मित्रों के साथ आनंद पूर्वक समय गुजारने का मौका मिलेगा। समाज में प्रसिद्धि प्राप्त होगी सम्मान मिलेगा, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए वर्ष बहुत ही उत्तम होगा।
उम्र का जोड़ 6 हो तो ...
6 होने की परिस्थितिमें एक बहुत ही उत्तम वर्ष होगा, इस वर्ष में नए संबंध बनेंगे जिनसे भाग्य में सकारात्मक बदलाव आएगा, परिवारिक और वैवाहिक सुख में बढ़ोतरी होगी, अविवाहितों के लिए विवाह के अवसर निर्मित होंगे, मित्रों और परिजनों के साथ उत्सव और यात्राओं के योग निर्मित होंगे। निवेश के नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक रूप से समय बहुत उत्तम होगा।
उम्र का जोड़ 7 हो तो ...
7 होने की परिस्थिति में अकेलेपन और निराशा की स्थितियां निर्मित होंगी, अपनों से किसी प्रकार का धोखा मिलने की संभावनाएं निर्मित होंगी, मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा आर्थिक रूप से किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। आध्यात्मिक दृष्टिकोण से उत्तम समय होगा धार्मिक यात्राएं हो सकती है लेखन और पठन के क्षेत्र में जुड़े लोगों के लिए कुछ रचनात्मक करने का अवसर मिलेगा।
उम्र का जोड़ 8 हो तो ...
8 होने की परिस्थिति में उतार और चढ़ाव दोनों देखने को मिलेंगे हालांकि आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम समय होगा, भूमि भवन संबंधी कार्य निपटेंगे , परिजनों और अधीनस्थों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, सामाजिक पहचान कायम होगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष बहुत ही उत्तम होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थोड़ी सी तकलीफ दे सकती हैं, परिजनों की स्वास्थ्य समस्या पर धन खर्च हो सकता है। विवादों को टालें, कानूनी उलझनों से बचें।
उम्र का जोड़ 9 हो तो ...
9 होने की परिस्थिति में आप अपने आप को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे साहसी निर्णय ले पाएंगे। कुछ नया कर पाएंगे, हाथ आए अवसरों को बहुत अच्छी तरह से भूना पाएंगे, जोखिम भरा कार्य ना करें तो बहुत उत्तम होगा, रिश्तों को सहज कर रखें, वाणी संयम ना रख पाने की वजह से आपसी रिश्तो में दरार आ सकती है। आर्थिक क्षेत्र बहुत उत्तम रहेगा, भूमि भवन संबंधी कार्यों में बड़ी सफलता हाथ लगने की योग है। पद प्रतिष्ठा सम्मान की प्राप्ति होगी सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बहुत ही उत्तम समय है।
Updated on:
25 May 2024 09:45 am
Published on:
12 Jun 2020 01:23 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
