
15 cities master plan development final stage vision 2047 mp news (फोटो सोर्स- Patrika.com)
mp news: नगर और ग्राम निवेश संचालनालय ने प्रदेशभर के मास्टर प्लान (master plan) पर काम तेज कर दिया है। टीएंडसीपी में मास्टर प्लान पर हुई समीक्षा में 15 शहरों के प्लान की स्थितियों पर चर्चा की, लेकिन भोपाल के प्लान पर पूरी तरह चुप्पी रही। यहां सीहोर मास्टर प्लान ड्राफ्ट को 15 अगस्त, जबकि रतलाम- विदिशा का ड्राफ्ट 30 अगस्त तक तैयार कर संचालनालय भेजने के निर्देश दिए। रीवा के प्लानिंग एरिया को बढ़ाना तय करते हुए इसके लिए भी प्रस्ताव तैयार करने का कहा। संयुक्त संचालक अमित गजभिए ने प्रदेशभर के मास्टर प्लान पर समीक्षा की।
भोपाल मास्टर प्लान ड्राफ्ट 2031 पूरी प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद लागू होने को तैयार था, लेकिन फरवरी 2024 को शासन ने ड्राफ्ट को रद्द कर 2047 के लिए नए सिरे से प्लान करने के निर्देश दे दिए। अब संयुक्त संचालक सुनीता सिंह 2047 के ड्राफ्ट पर काम कर रही है। शासन स्तर पर प्रजेंटेशन हो चुके हैं, लेकिन जाहिर तौर पर इसे लेकर कोई आदेश निर्देश अब तक नहीं हुए। संयुक्त संचालक टीएंडसीपी अमित गजभिए ने जानकारी देते हुए बताया कि मास्टर प्लान की समीक्षा की गई है। शासन के निर्देश पर ये कवायद की जा रही है। भोपाल को लेकर भी दिशा निर्देश ले रहे हैं।
Updated on:
31 Jul 2025, 10:13 AM IST
Published on:
31 Jul 2025, 10:13 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.